न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शुभ-अशुभ दोनों संकेत देता हैं सपने में सांप का दिखना, जानें इसके बारे में

सपने में सांप का दिखना आपके जीवन को कैसे प्रभावित करेगा ये उसकी स्थिति पर निर्भर करता हैं। जी हां, सपने में सांप कैसी स्थिति में दिखाई दिया इससे आपके जीवन के शुभ-अशुभ का पता चलता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 19 Mar 2022 7:41:50

शुभ-अशुभ दोनों संकेत देता हैं सपने में सांप का दिखना, जानें इसके बारे में

रात में सोते समय हर व्यक्ति सपने देखता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का कुछ न कुछ अर्थ होता है। प्राचीन समय से ही ऐसा माना जाता है कि सपने हमें भविष्य की घटनाओं से रूबरू कराते हैं। सपने में कई चीजें देखने को मिलती हैं जिसमें से एक हैं सांप। सांप को हिंदू शास्त्रों में पूजनीय माना गया है। यह भगवान शिव के गले का हार है और भगवान विष्णु की शैय्या है। लेकिन सपने में सांप का दिखना आपके जीवन को कैसे प्रभावित करेगा ये उसकी स्थिति पर निर्भर करता हैं। जी हां, सपने में सांप कैसी स्थिति में दिखाई दिया इससे आपके जीवन के शुभ-अशुभ का पता चलता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताएंगे आखिर क्या होता है सपने में सांप दिखने का मतलब।

मंदिर में सांप दिखाई देना

यदि आप सपने में किसी मंदिर के अंदर सांप देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने वाली है। यदि शिवलिंग पर आप सांप लिपटे देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आप पर शिव जी की कृपा रहेगी। ऐसे लोगों को हर काम में सफलता प्राप्त होने के आसार रहते हैं।

बहुत सारे सांप देखना

अगर आप सपने में ढेर सारे सांप देखते हो तो इसका अर्थ है कि आप पर कोई संकट आने वाला है लेकिन अगर आप सपने में उन सांप को मार देते हो या उसे अपने पास से भगा देते हो तो इसका अर्थ है आप अपने आने वाले संकट पर आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,snake in dream

सांप को चढ़ाई करते देखना

यदि सपने में आप सांप को किसी पेड़ पर चढ़ता हुआ देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपको अटका हुआ पैसा मिल सकता है। सपने में सफेद सांप को चढ़ाई करते देखना या कहीं बैठे देखना भी शुभ संकेत माना जाता है।

मरा हुआ सांप देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर सपने में आपको सांप मरा हुआ दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि आगे आने वाला समय आपका अच्छा रहेगा। लेकिन इसके विपरीत यदि सपने में सांप के दांत दिखाई देने का अर्थ है कि आपका कोई करीबी आपको नुकसान पहुंचाने वाला है।

सपने में नाग-नाग‍िन का जोड़ा

स्‍वप्‍नशास्‍त्र के अनुसार, अगर कभी भी जातकों को सपने में नाग-नाग‍िन का जोड़ा द‍िख जाए तो यह अशुभ संकेत होता है। मान्‍यता है क‍ि यह सपना तब भी आता है जब पूर्वजों की अपेक्षा की जाए। ऐसे में भूलकर भी कभी पूर्वजों के प्रत‍ि मन में गलत व‍िचार नहीं लाने चाह‍िए और न ही उनकी न‍िंदा करनी चाह‍िए। ऐसा सपना जब भी द‍िखे तो उसी द‍िन से पूर्वजों के नाम पर दीपक जलाना चाह‍िए।

astrology tips,astrology tips in hindi,snake in dream

सफेद या सुनहरा सांप देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपको सपने में सफेद या सुनहरा सांप सपने में नजर आए तो इसका मतलब आपकी किस्मत खुलने वाली है। लेकिन अगर बार-बार आपको सांप दिखाई दे रहे हैं तो इसका मतलब आपको पितृदोष हो सकता है।

दिखे ब‍िल से बाहर आता हुआ सांप

अगर क‍िसी को सपने में लंबा और ब‍िल से बाहर आता हुआ सांप द‍िख जाए तो यह अशुभ होता है। मान्‍यता है क‍ि लंबा सांप द‍िखने का मतलब होता है क‍ि आने वाले में क‍िसी बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, ब‍िल से बाहर आता हुआ सांप द‍िख जाए तो इसका अर्थ होता है जातकों को नौकरी या व्‍यवसाय में नुकसान हो सकता है। ऐसे में कभी भी क‍िसी पर भी आंखें बंद करके भरोसा न करें।

फन उठाया हुआ सांप देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर सपने में फन उठाए दिखे तो इसका मतलब संपत्ति की प्राप्ति के योग हैं। सपने में सफेद सांप का देखना और काटना शुभ माना जाता है। सपने में सांप को बिल में जाते देखना धन प्राप्ति का संकेत माना जाता है। अगर सपने में आपकी मृत्यु सांप के काटने से होती है इसका मतलब आपको दीर्घायु की प्राप्ति होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?