न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी बंद किस्मत खोलेगी घर की खिडकियां, जानें इनसे जुड़े ये जरूर वास्तु टिप्स

खिडकियां आपकी बंद किस्मत का दरवाजा भी खोलने में मदद करती हैं। इसलिए घर की खिडकियों को वास्तुसंगत बनाने की जरूरत होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Feb 2022 8:40:33

आपकी बंद किस्मत खोलेगी घर की खिडकियां, जानें इनसे जुड़े ये जरूर वास्तु टिप्स

सभी को अपना घर प्यारा होता हैं और जिसे बहुत सहेजकर बनाया जाता हैं। घर में सकारात्मकता बनी रहे और खुशियों का आगमन हो इसके लिए घर को वास्तुसंगत बनाया जाता हैं। लेकिन अक्सर देखा गया हैं कि लोग घर में सभी चीजों का वास्तु देखते हैं लेकिन खिडकियों को नजरअंदाज कर देते हैं जो कि घर में सूरज की रोशनी और हवा लाने का काम करती हैं। यही खिडकियां आपकी बंद किस्मत का दरवाजा भी खोलने में मदद करती हैं। इसलिए घर की खिडकियों को वास्तुसंगत बनाने की जरूरत होती हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

अगर दक्षिण दिशा में हो खिड़कियां

घर की दक्षिण दिशा में खिड़कियां बनवाने से बचना चाहिए। वास्तु अनुसार, इस दिशा को मृत्यु के देवता यम की दिशा माना जाता है। ऐसे में इस दिशा पर खिड़कियां बनवाने से घर के सदस्यों की सेहत खराब हो सकती हैं।

vastu tips,vastu tips in hindi,window vastu tips

इस दिशा पर खिड़कियां बनवाना शुभ

घर की पूर्व, पश्चिम और उत्तर दिशा में खिड़कियां होना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिशा में बनी खिड़कियां धन और समृद्धि के द्वारा खुलती है। वास्तु अनुसार उत्तर दिशा का संबंध धन के देवता कुबेर से माना गया है। ऐसे में इस दिशा पर खिड़कियां होने से घर-परिवार पर कुबेर देवता की कृपा बनी रहती है।

इस दिशा में अधिक हो खिड़कियां

वास्तु अनुसार, घर की पूर्व दिशा में खिड़कियां अधिक होनी चाहिए। इससे घर में सौभाग्य आता है। इसतरह परिवार के सदस्यों की तरक्की व सफलता के रास्ते खुलते हैं।

ऐसी हो खिड़कियां

वास्तु अनुसार, खिड़कियां हमेशा दो पल्ले वाली होनी चाहिए। इसके साथ ही इन्हें खोलने वं बंद करने दौरान आवाज नहीं आनी चाहिए। नहीं तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर सकती है।

vastu tips,vastu tips in hindi,window vastu tips

ऐसी ना हो खिड़कियां

वैसे तो घर की साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। मगर प्रवेश द्वार के पास बनी खिड़कियां कभी भी टूटी व गंदी नहीं होनी चाहिए। कहा जाता है कि इससे परिवार के सदस्यों को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती है।

अगर नया घर बनवाना हो

आमतौर पर लोग नया घर बनवाने पर इसपर पुरानी खिड़कियां लगा लेते हैं। मगर ऐसा करना अशुभ माना जाता है। वास्तु अनुसार, इससे परिवार के सदस्यों को पैसों से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। इसके अलावा खिड़कियों का आकार छोटा रखने से भी बचना चाहिए।

खिड़कियों के सामने ना हो ये चीजें

खिड़कियों के सामने कभी भी बिजली का खम्बा, टावर या डिश एंटीना नहीं लगवाना चाहिए। वास्तु अनुसार, इससे बच्चों के करियर में रूकावटें आ सकती है। ऐसी अवस्था में आप खिड़कियों पर मोटे पर परदे डाल लें। इससे इसमें मौजूद नकारात्मक घर व परिवार तक नहीं पहुंचेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?