न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सपने में शिवजी से जुड़ी इन चीजों के दिखने का हैं अपना महत्व, जानें इसके बारे में

आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं सपने में शिव या उनसे जुड़ी चीजों के दिखने से आपके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 14 Jul 2022 7:56:28

सपने में शिवजी से जुड़ी इन चीजों के दिखने का हैं अपना महत्व, जानें इसके बारे में

सोते समय सपना आना आम बात हैं, लेकिन इस सपने में आप क्या देख रहे हैं इसका आपके जीवन से बहुत बड़ा महत्व जुड़ा हुआ हैं। जी हां, स्वप्न शास्त्र के मुताबिक आपके द्वारा देखे गए सपने आपके जीवन में कई बदलाव ला सकते हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं सपने में शिव या उनसे जुड़ी चीजों के दिखने से आपके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में। खासतौर से सावन के इस महीने में शिव का सपनों में दिखना आपके लिए बेहद फलदायी साबित होता हैं। तो आइये जानते हैं शिव के कौनसे रूप या किस चीज को सपने में देखने से जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता हैं।

सपने में भोलेनाथ के दर्शन होना

कई बार लोगों को सपने में भगवान भोलेनाथ के दर्शन होते हैं। अगर आपको भी सपने में भगवान शिव के दर्शन हो तो समझ लीजिए कि आपके अच्छे दिन की शुरुआत हो चुकी है और आपकी कोई मनोकामना पूरी होने वाली है। आप भगवान भोलेनाथ के मंदिर जानकर उनकी पूजा अर्चना करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord mahadev in dream

भोलेनाथ का तांडव रूप दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर कभी सपने में आपको भोलेनाथ तांडव करते हुए द‍िखाई दें। तो यह कतई न समझें क‍ि वह आपसे नाराज हैं या फ‍िर जीवन में मुसीबतें आने वाली हैं बल्कि यह रूप आप सपने में तब देखते हैं जब आप शत्रुओं से घिरे हुए होते हैं। मान्‍यता है क‍ि इस सपने के जर‍िए भोलेनाथ अपने भक्‍तों को यह संदेश देते हैं क‍ि उनके शत्रुओं का नाश वह स्‍वयं ही और अत‍िशीघ्र करेंगे।

शिवलिंग दिखना

अगर आप सपने में शिवलिंग देखते हैं तो ये आपके लिए शुभ संकेत है। इस सपने का अर्थ है कि आप पिछले जन्म में भगवान शिव के भक्त थे। अब आपकी सभी समस्याओं के खत्म होने का वक्त आ गया है। आपको जल्द ही तरक्की होने वाली है और यश मिलने वाला है।

श‍िव मंद‍िर दिखना

अगर कभी सपने में आपको श‍िव मंद‍िर द‍िखाई दे। या फ‍िर आप यह देखें क‍ि आप क‍िसी श‍िव मंद‍िर जा रहे हैं तो समझ लें क‍ि यह अत्‍यंत ही शुभ संकेत है। मान्‍यता है क‍ि यह सपना इस बात की ओर इशारा करता है क‍ि आप ज‍िन गंभीर परेशान‍ियों या फ‍िर बीमार‍ियों से जूझ रहे हैं जल्‍दी ही आपको उनसे राहत म‍िलने वाली है।

शिवजी की जटाओं का चांद दिखना

वहीं यदि शिव जी के स्वरूप की बात करें तो उनकी जटाओं में चांद दिखाई देता है। यह चांद ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। तो यदि सपने में आपको शिवजी का चांद दिखाई दे तो यह आपको ज्ञान संबंधी कार्यों से जोड़ता है। संभव है कि जल्द ही आपको कोई बहुत बड़ा फैसला लेना पड़े। ये फैसला शादी-ब्याह, शिक्षा आदि से संबंधित हो सकता है। यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और ऐसा सपना दिखे तो समझ जाएं कि यह सफलता का ही संकेत है।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord mahadev in dream

भोलेनाथ और माता पार्वती को साथ देखना

अगर कभी आपको भोलेनाथ और माता पार्वतीजी सपने में एक साथ द‍िखाई दें। तो समझ लें आपको उनकी व‍िशेष कृपा प्राप्‍त हुई है। मान्‍यता है क‍ि यह सपना दांपत्‍य जीवन में मची कलह और दूर‍ियों के खत्‍म होने का संकेत होता है। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि जब भी यह सपना देखें तो भोलेनाथ और माता पार्वती का जलाभिषेक जरूर करें। इसके बाद उन्‍हें शहद अर्पित करके सुखी दांपत्‍य जीवन की प्रार्थना करें।

अर्धनारीश्वर प्रतिमा दिखना

यदि सपने में भगवान शिव और पार्वती की अर्धनारीश्वर वाली प्रतिमा या मूर्ति दिखाई दे तो मानें कि आपको जल्द ही नए अवसर मिलने वाले हैं। आपको जल्द ही धन-संपदा से संबंधित शुभ समाचार मिल सकते है।

सांप और त्रिशूल दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर कभी भी आपको सपने में सांप और त्रिशूल द‍िखाई दे तो समझ‍िए बस आपको लाभ ही लाभ होने वाला है। मान्‍यता है क‍ि जब कभी भी सपने में सांप द‍िखाई दे तो यह तत्काल आर्थिक लाभ का संकेत होता है। वहीं सपने में त्रिशूल द‍िखे तो समझ लें क‍ि आपके सभी संकटों का नाश होने वाला है। मान्‍यता है क‍ि त्रिशूल जीवन के हर संकट का नाश करता है और कठ‍िन से कठ‍िन पर‍िस्थिति से न‍िपटने का साहस प्रदान करता है।

शिवजी की तीसरी आंख दिखना

वहीं शिव जी की तीसरी आंख सतर्कता और जागरूकता के विषय में बताती है। सपने में शिव की तीसरी आंख के दर्शन आपको जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?