न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आध्‍यात्‍म के प्रति झुकाव को दर्शाता है सपने में होठों को चूमना, जानें ऐसे ही अन्य सपनों के बारे में

सपने में आप किस अंग पर किस कर रहे हैं यह महत्वपूर्ण होता हैं क्योंकि शरीर के विभिन्न हिस्‍सों पर किस करने के अलग-अलग अर्थ निकलते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 04 Mar 2022 7:41:17

आध्‍यात्‍म के प्रति झुकाव को दर्शाता है सपने में होठों को चूमना, जानें ऐसे ही अन्य सपनों के बारे में

सपनों की दुनिया वास्तविक दुनिया से हटकर होती है लेकिन सपनों में देखा गया दृश्य वास्तविक दुनिया से जुड़ा जरूर होता हैं। जी हां, स्वप्नशास्त्र के अनुसार आपके द्वारा देखा गया सपना आपके जीवन से जुड़ी कई चीजों को दर्शाता हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं सपने में किसी को चूमने अर्थात किस करते हुए दिखाई देने की। कई बार ऐसे सपने आते हैं जिसमें आप किसी को किस कर रहे होते हैं। लेकिन आप किस अंग पर किस कर रहे हैं यह महत्वपूर्ण होता हैं क्योंकि शरीर के विभिन्न हिस्‍सों पर किस करने के अलग-अलग अर्थ निकलते हैं। तो आइये जानते हैं ऐसे सपनों के बारे में...

सपने में माथे को चूमना

अगर आप सपने में अपने किसी प्रिय को माथे पर चूमते हैं या फिर वह आपको माथे पर चूमता है तो इसका अर्थ यह माना जाता है कि आपकी किसी बात से वह खुश नहीं हैं या फिर आप उनकी किसी बात को नापसंद करते हैं। ऐसा सपना आने पर आपको उस व्‍यक्ति से एक बार खुलकर बात करनी चाहिए कि उनको आपकी कौन सी बात पसंद नहीं है।

astrology tips,astrology tips in hindi,dreams about kissing

सपने में किसी को गालों पर चूमना

सपने में अगर आप किसी को उसके गालों पर चूमते हैं या फिर कोई आपके गालों को चूमता है तो इसका अर्थ यह माना जाता है कि आप उन्‍हें पसंद करते हैं। आपको उनका तौर-तरीका और बात-व्‍यवहार काफी पसंद है। सपने में किसी के गालों को चूमना उसके प्रति दोस्‍ती, लगाव, सम्‍मान और अच्‍छे व्‍यवहार को दर्शाता है।

सपने में गर्दन पर चूमना

सपने में कोई आपकी गर्दन को चूमता है या फिर आप किसी की गर्दन पर चुंबन लेते हैं तो ऐसा माना जाता है कि आप किसी को अपनी चाहतों और इच्‍छाओं के बारे में बताना चाहते हैं। ऐसे सपने किसी के प्रति आपकी कामवासना को दर्शाते हैं। या कोई दूसरा आपकी गर्दन को चूमता है तो इसका अर्थ है कि वह भी आपके करीब आना चाहता है और आपके साथ में अंतरंग होना चाहता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,dreams about kissing

सपने में किसी के हाथ पर किस करना

अगर आप सपने में किसी हो उसके हाथ पर चूमते हैं तो इसका अर्थ उस इंसान के प्रति प्‍यार और लगाव प्रकट करना है। हाथ को चूमना किसी इंसान के प्रति सम्‍मान व्‍यक्त करने जैसा होता है। इसके अलावा ऐसा सपना यह भी बताता है कि आप रियल लाइफ में उस व्‍यक्ति के साथ काफी सहज महसूस करते हैं।

सपने में पैरों को चूमना

सपने में किसी को चूमना या फिर उसके चरण स्‍पर्श करने का अर्थ है कि आप उस व्‍यक्ति के प्रति काफी नरम भाव रखते हैं और उसे दिल से मानते हैं। ऐसा सपना उस इंसान के प्रति स्‍नेह और सम्‍मान प्रकट करने का संकेत है। अगर सपने में कोई दूसरा व्‍यक्ति आपके पैरों को चूमता है तो उसका अर्थ है कि उसके मन में आपके प्रति भी विशेष सम्‍मान है।

सपने में होठों को चूमना

आपको यह जानकर आश्‍चर्य होगा कि सपने में किसी के होठों को चूमना आध्‍यात्‍म के प्रति आपके झुकाव को दर्शाता है। इसके साथ ही यह रिलेशनशिप में आपके कमिटमेंट को भी दर्शाता है। सपने में किसी के लिप्‍स को चूमने का अर्थ है कि आने वाले वक्‍त में उस व्‍यक्ति के साथ उसका रिश्‍ता पक्‍का हो सकता है। संभावना यह भी हो सकती है कि आप किसी नए रिश्‍ते में प्रवेश कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?