न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रसोई में इन 5 चीजों के खत्म होने से ही चली जाती हैं घर की बरकत, रखें हमेशा ध्यान

आज इस कड़ी में हम आपको रसोई की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके खत्म होने से ही बरकत चली जाती हैं और घर में कंगाली पांव पसारना शुरू कर देती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 20 Nov 2021 8:55:44

रसोई में इन 5 चीजों के खत्म होने से ही चली जाती हैं घर की बरकत, रखें हमेशा ध्यान

वास्तु के अनुसार घर की सुख-शान्ति में रसोई का महत्वपूर्ण स्थान होता हैं। रसोई घर की संपन्नता से घर में खुशियां आने लगती हैं। कहा जाता हैं कि रसोईघर में राशन पड़ा हो तो जीवन में भी धन-धान्य का वास होता हैं और जैसे ही यह राशन खत्म हो जाए तो कंगाली आपके घर में प्रवेश कर जाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको रसोई की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके खत्म होने से ही बरकत चली जाती हैं और घर में कंगाली पांव पसारना शुरू कर देती है। तो आइये जानते हैं इन चीजो के बारे में।

आटा


कुछ घरों में ऐसा देखने को मिलता है कि रसोई में आटे का डिब्‍बा जब पूरी तरह से खाली हो जाता है, तब लोग उसमें नया आटा भरते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इसे तत्‍काल रोक दें। आटे के डिब्‍बे में आटा पूरी तरह से खत्‍म हो, इससे पहले ही उसमें नया आटा भर दें। आटे के बर्तन को कभी भी झाढ़ना नहीं चाहिए। इससे अपको धन की हानि होती है और समाज में आपके सम्‍मान में भी कमी आती है।

vastu tips,vastu tips in hindi,kitchen vastu

हल्‍दी

रसोई के मसालों में शामिल हल्‍दी ऐसी चीज है जिसका प्रयोग लगभग सभी चीजों में होता है। वहीं ज्‍योतिष के नजरिए से देखा जाए तो हल्‍दी का संबंध बृहस्‍पति ग्रह से माना गया है। अगर आपकी रसोई में हल्‍दी खत्‍म होती है तो यह गुरु दोष के समान है। गुरु का दोष होने पर आपके पास धन की कमी होने लगती है और करियर में आप पिछड़ने लग जाते हैं। इसलिए रसोईघर में जब भी लगे ही हल्‍दी खत्‍म होने वाली है तो उससे पहले ही नई हल्‍दी लाकर डिब्‍बे को भर दें। घर में हल्‍दी की कमी होना धन और वैभव में कमी के साथ ही शुभ कार्यों में बाधा को भी दर्शाता है। ध्‍यान रहे कि न कभी किसी से हल्‍दी उधार मांगें और न ही किसी को दें।

चावल


कुछ लोग मानते हैं चावल रसोई में उतना ही रखना चाहिए जितना कि प्रयोग हो, वरना उसमें कीड़े पड़ जाते हैं। इस वजह से लोग पहले रसोई में रखे चावल को खत्‍म कर लेते हैं और फिर उसमें नए चावल भरते हैं। ऐसा भूल से भी न करें। चावल का संबंध भी शुक्र से माना गया है और शु्क्र को ऐश्‍वर्य, वृद्धि और भौति‍क सुखों का कारक माना गया है। चावल का घर में खत्‍म होना शुक्र के दोष को दर्शाता है। शुक्र का दोष लगने पर पति और पत्‍नी के बीच संबंध भी कड़वे होने लगते हैं। इसलिए घर में चावल को कभी भी खत्‍म न होने दें और नया मंगवा लें।

vastu tips,vastu tips in hindi,kitchen vastu

नमक

रसोई में नमक न हो तो खाना ही नहीं बन सकता। कुछ लोग डिब्‍बे में भरे नमक को पहले खत्‍म कर लेते हैं और फिर उसमें नया नमक भरते हैं। ज्‍योतिष में नमक को राहु का पदार्थ माना गया है। रसोई में नमक के खत्‍म होने से राहु की कुदृष्टि आप पर पड़ती है और फिर आपके काम बिगड़ने लग जाते हैं और आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। ध्‍यान रखें कि रसोई में नमक का डिब्‍बा कभी खाली न होने दें। वहीं इस बात पर भी गौर करें कि कभी किसी दूसरे के घर से नमक नहीं मांगना चाहिए। ऐसा करने से आपके अपने घर के भंडार सदैव खाली रहेंगे।

सरसों का तेल


खाना पकाने में सरसों का तेल खाद्य तेल के रूप में प्रयोग किया जाता है। अक्‍सर देखा है लोग बाजार से तेल खत्‍म होने पर ही और तेल घर में लेकर आते हैं। ऐसा गलती से भी न करें। घर में सरसों का तेल खत्‍म होने से पहले और खरीद लाएं। सरसों का तेल शनि ग्रह से संबंधित माना जाता है। सरसों का तेल खत्‍म होना मतलब आपको शनि के कोपभाजन का शिकार बना सकता है। संभव हो तो हर शनिवार को सरसों का तेल दान जरूर करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका