न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ना करें शनिवार को इन चीजों की खरीददारी, भारी पड़ेगा शनिदेव का प्रकोप

शनिवार के दिन कुछ चीजों की खरीददारी वर्जित हैं, जिन्‍हें खरीदने और घर में लाने से इनसे धन की हानि के साथ-साथ दुर्भाग्य का सामना भी करना पड़ सकता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 30 Jul 2022 7:26:40

ना करें शनिवार को इन चीजों की खरीददारी, भारी पड़ेगा शनिदेव का प्रकोप

सप्ताह का हर दिन किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित होता हैं। आज शनिवार का दिन हैं जो कि शनिदेव के पूजन के लिए जाना जाता हैं। शनिदेव को न्याय का देवता भी कहते हैं जो व्यक्ति को उनके कर्मों के आधार पर फल प्रदान करता हैं। शनिवार के दिन शनि की कुदृष्टि ना पड़े इसके लिए जरूरी हैं कि जरूरी नियमों का ध्यान रखा जाए। अधिकतर लोग शनिवार के दिन ही खरीददारी करने जाते हैं। ऐसे में आपको जानना जरूरी हैं कि शनिवार के दिन कुछ चीजों की खरीददारी वर्जित हैं, जिन्‍हें खरीदने और घर में लाने से इनसे धन की हानि के साथ-साथ दुर्भाग्य का सामना भी करना पड़ सकता है। आज हम आपको ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शनिवार को भूल से भी नहीं खरीदनी चाहिए।

लोहे का सामान

शनिवार के दिन लोहे से बना कोई भी सामान खरीदने से बचना चाहिए। मान्यता है कि शनिवार को लोहा खरीदकर घर लाने से शनि से जुड़े कष्टों को झेलना पड़ता है। बल्कि आपको शनिवार के दिन लोहा खरीदने की बजाय दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके ऊपर साढ़ेसाती और ढैय्या की वजह से चल रहा शनिदेव का प्रकोप कम होता है।

कोयला

शनिवार के दिन कोयला खरीदना भी बहुत अशुभ होता है। कहते हैं कि इस दिन कोयला खरीदने से आपको शनि के दोष लगते हैं और आपकी तरक्‍की में भी बाधा आती है। इसलिए अगर आपको कोयला खरीदना भी है तो इसे शनिवार की बजाए किसी और दिन खरीदें।

astrology tips,astrology tips in hindi,saturday remedy,lord shani

सरसों का ​तेल

वैसे तो शनिदेव को सरसों का तेल पसंद है, लेकिन इसे शनिवार के दिन खरीदने की गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से इंसान को शारीरिक कष्ट और बीमारियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि शनिवार के दिन आप शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित जरूर कर सकते हैं। इससे आपके ऊपर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी। वहीं शनिवार को शनिदेव की समक्ष सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करना भी बहुत शुभ होता है।

काला कपड़ा

शनिवार को न ही काला कपड़ा खरीदना चाहिए और न ही फेंकना चाहिए। इसके विपरीत शनिवार को काला कपड़ा पहनना शुभ माना जाता है। मान्‍यता है कि शनिवार को काले वस्त्र धारण करने से आप बुरी नजरों से बचे रहते हैं और शनिदेव भी आपसे प्रसन्‍न रहते हैं। शनिवार को काले वस्‍त्र दान भी कर सकते हैं। इसके लिए आप काले वस्‍त्र एक दिन पहले ही खरीदकर ले आएं।

मसूर की दाल

शनिवार के दिन मसूर की दाल खरीदने से भी बचना चाहिए। दरअसल मसूर की दाल का कनेक्शन सूर्य देव और मंगल ग्रह से माना जाता है। वहीं सूर्य देव और मंगल ग्रह, शनिदेव के शत्रु कहे जाते हैं। ऐसे में यदि आप मसूर की दाल को शनिवार के दिन घर लाते हैं तो आपको शनि का उग्र स्वरूप देखने को मिल सकता है। इसके चलते आपके जीवन में दुखों का पहाड़ भी टूट सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,saturday remedy,lord shani

उड़द की दाल

शनिवार को उड़द की दाल को भूल से नहीं खरीदना चाहिए। कहते हैं कि शनिवार के दिन उड़द की दाल खरीदना नहीं बल्कि दान करना अच्‍छा माना जाता है। अगर आप भी शनिवार को उड़द की दाल दान करना चाहते हैं तो इसे एक दिन पहले ही यानी कि शुक्रवार को खरीदकर ला सकते हैं।

नमक

शनिवार के दिन नमक न खरीदें। कहा जाता है शनिवार को नमक खरीदने से यह घर पर कर्ज लाता है और आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाती है। अगर आप कर्ज में नहीं डूबना चाहते तो शनिवार को नमक न ही खरीदें। नमक को आप शनिवार को छोड़कर किसी अन्य दिन खरीद सकते हैं लेकिन शनिवार के दिन खरीदने से कर्ज लगातार बढ़ता चला जाता है और घर में कई तरह की बीमारियों का वास हो जाता है।

चमड़े से बनी वस्तु

शनिवार के दिन चमड़े से बनी कोई भी वस्तु नहीं खरीदना चाहिए। जूते, बेल्ट, पर्स जैसी चीजों को शनिवार के दिन खरीदने से बचे। यदि आप चमड़े से बनी चीजें शनिवार को खरीदते हैं तो जिंदगी में एक के बाद एक कई दिक्कतें आना शुरू हो जाती है। आप जिस भी काम में हाथ डालते हैं वह पूर्ण नहीं होता है। उसमें ढेर सारी बाधाएं आ जाती है। व्यक्ति का सफल होना भी मुश्किल हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब