न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए सोमवार को करें इन चीज़ों का दान, मिलेगी सुख-समृद्धि

नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए सोमवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करना भी लाभकारी होता है। आज हम आपको बताने जा रहे है कि सोमवार के दिन आपको किन चीजों का दान करना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 14 Nov 2022 9:32:36

भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए सोमवार को करें इन चीज़ों का दान, मिलेगी सुख-समृद्धि

आज सोमवार का दिन हैं जिसे सनातन धर्म में भगवान शिव और चंद्र देव को समर्पित माना गया हैं। भगवान शिव के मस्तिष्क पर चंद्रमा विराजमान हैं। इन दिनों की कृपा कपाने के लिए सोमवार के दिन दान-पुण्य किया जाए तो बेहतर रहता हैं। शास्‍त्रों और पुराणों में भी बताया गया हैं कि दान-पुण्‍य करके न सिर्फ अपने इस जन्‍म के अच्‍छे कर्मों का पुण्‍य प्राप्‍त करते हैं बल्कि परलोक में भी अपने लिए बेहतर स्‍थान प्राप्‍त करते हैं। ऐसे में नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए सोमवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करना भी लाभकारी होता है। आज हम आपको बताने जा रहे है कि सोमवार के दिन आपको किन चीजों का दान करना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord shiva,monday remedies

दूध का करें दान

सोमवार के दिन दूध का दान करना मंगलकारी माना जाता है। क्योंकि शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव को दूध प्रिय होता है। इसलिए सोमवार को कई लोग दूध से भोलेनाथ का अभिषेक भी करते हैं। इसलिए इस दिन गरीबों में दूध बांटना या दूध का दान करना आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है।

सफेद वस्त्रों का करें दान

सोमवार के दिन सफेद रंग के कपड़ों के दान का भी अपना विशेष महत्व होता हैं। मान्यता है कि इस दिन श्वेत वस्त्र किसी गरीब या ब्राह्मण को दान में देने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख- समृद्धि आती है। चंद्र ग्रह की कृपा प्राप्त होती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord shiva,monday remedies

शिव मंदिर में चढ़ावा

सोमवार के दिन भोलेनाथ भक्तों की प्रार्थना जल्दी सुनते हैं। इसलिए उन्हें प्रसन्न करने के लिए आपको इस दिन शिव मंदिर में कुछ ना कुछ सामान अवश्य दान करना चाहिए। ये मंदिर की कोई सामग्री हो सकती हैं, पैसो भी हो सकते हैं या फिर प्रसादी भी चढ़ाई जा सकती हैं। ऐसा करने से आपका दुर्भाग्य ख़त्म होने लगता हैं। आपको हर सोमवार शिव मंदिर दर्शन के लिए भी जाना चाहिए। ज्यादा कुछ नहीं तो वहां की दान पेटी में आप अपनी स्वेच्छानुसार कुछ ना कुछ पैसे तो दान कर ही सकते हैं।

बच्चे को दें उपहार

सोमवार के दिन किसी बच्चे को कोई उपहार देना भी लाभकारी होता हैं। इससे आपके पारिवारिक जीवन में सुख और शान्ति बनी रहती हैं। आप सिर्फ अपने बच्चों को ही नहीं बल्कि किसी गरीब बच्चों को भी गिफ्ट दे सकते हैं। इससे होने वाले लाभ के अतिरिक्त आपको उनकी प्यारी मुस्कान भी देखने को मिलेगी। इन गरीब बच्चों को पैसा, खाना, खिलौने जैसी चीजें उपहार स्वरुप दी जा सकती हैं।

चांदी भी कर सकते हैं दान

सोमवार के दिन आप कुछ चांदी भी दान कर सकते हैं। वैसे चांंदी काफी महंगी आती है। लेकिन आप अपने बजट के अनुसार चांदी दान में दे सकते हैं। दरअसल चांदी पर चंद्र ग्रह का आधिपत्य माना जाता है। इसलिए चांदी दान में देने से चंद्र ग्रह की कृपा प्राप्त होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?