न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शुक्रवार को किए गए ये उपाय दिलाएंगे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, सुख-शांति और समृद्धि का होगा आगमन

आज इस कड़ी में हम आपको शुक्रवार के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो जीवन को संवारने का काम करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 09 Apr 2021 8:19:12

शुक्रवार को किए गए ये उपाय दिलाएंगे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, सुख-शांति और समृद्धि का होगा आगमन

आज शुक्रवार हैं जो कि मां लक्ष्मी को समर्पित होता हैं। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी कि पूजा कर उनका आशीर्वाद पाया जा सकता हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि, सम्पन्नता, समृद्धि आदि का आगमन होता हैं। आज के दिन किए गए उपाय मां लक्ष्मी की कृपा दिलाने का काम करते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको शुक्रवार के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो जीवन को संवारने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं उपायों के बारे में।

मां लक्ष्‍मी को चढ़ाए सफेद वस्तुएं

मां लक्ष्‍मी को सफेद वस्‍तुएं अतिप्रिय हैं इसलिए महिलाएं मां को चीनी, दूध से बनी चीजें जैसे दही, खीर और मिठाइयां आदि का भोग लगाएं। इसके अलावा सफेद फूल, घी का दीया, शंख, कौड़ी, कमल, मखाना, बताशा अर्पित करने से भी मां जल्दी प्रसन्न होंगी। साथ ही इस दिन सफेद कपड़े पहनना भी शुभ माना जाता है।

कुंवारी कन्याओं को करवाएं भोजन

शुक्रवार के दिन 3 कुंवारी कन्याओं को आदर सहित घर बुलाकर खीर का खिलाकर उन्हें अपने इच्छानुसार भेंट व दक्षिणा दें। इसके साथ ही पीले रंग के कपड़े देकर उन्हें सम्मानपूर्वक घर से विदा करें। इससे देवी लक्ष्मी की असीम कृपा की प्राप्ति होती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,maa lakshmi,friday remedies

इस मंत्र का करें जाप

सुबह उठते ही 'ॐ श्रीं श्रीये नम:' मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें। स्नान करते समय भी आप इस जाप को लगातार पढ़ते रहें। ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। साथ ही श्री लक्ष्मी स्तुति का पाठ भी जरूर करें।

तिजोरी में रखें कमल का फूल

शुक्रवार को घर या दुकान की तिजोरी में कमल का फूल रखें। उस फूल को करीब 1 महीने रखने के बाद उसकी जगह पर नया फूल रख दें। वहीं, चाहकर भी पैसे नहीं टिक पाता तो शुक्रवार के दिन तिजोरी या रुपए रखने की जगह पर 5 कौड़ियां रखें। इससे धन की कमी नहीं होगी।

सुहागन स्त्रियां करें ये काम

सुहागन स्त्रियां इस दिन सुहाग का सामान जैसे चूड़ियां, कुमकुम, लाल साड़ी मां को भेंट करें। साथ ही महिलाएं माता लक्ष्मी का व्रत रखें। इससे पति की उम्र लंबी होती है और रिश्ते में भी प्यार बना रहता है। माता लक्ष्मी को लाल रंग बहुत प्रिय है इसलिए आप लाल उन्हें प्रसन्न करने के लिए लाल वस्त्र पहनने के साथ घर या पूजा स्थल को लाल फूलों से सजा सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,maa lakshmi,friday remedies

दक्षिणावर्ती शंख से छिड़काव

शुक्रवार को दक्षिणावर्ती शंख में थोड़ा-सा गंगाजल डालकर भगवान विष्‍णु का अभिषेक करें। साथ ही मां लक्ष्‍मीजी का भी पाठ करें। इससे घर में धन का आगमन होगा और आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।

गाय को खिलाएं रोटी

हर शुक्रवार के दिन गाय को ताजी रोटी बनाकर खिलाएं। ऐसा करने से माता की कृपा आप पर बनी रहेगी। साथ ही धन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। शुक्रवार के दिन किसी गरीब या जरुरतमंद व्यक्ति को सफेद चीजें जैसे कि आटा, चावल या सफेद रंग के कपड़े दान करें। इससे माता की कृपा आप पर बनी रहती है।

मनी प्लांट लगाएं

शुक्रवार के दिन घर में मनीप्लांट लगाना अच्छा माना जाता है। पौधे को खरीदने के बाद पहले उसे मां के चरणों में रखें और फिर गमले या बोतल में लगाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और पैसों से जुड़ी समस्याएं भी दूर होंगी।

घर में रखें कुबेर यंत्र

मां लक्ष्मी को आकर्षित करने के लिए घर के मेन गेट पर स्वास्तिक का निशान बनाएं। साथ ही शुक्रवार की शाम को घर में शंख बजाना भी शुभ माना जाता है। इसके अलावा शुक्रवार के दिन घर में लक्ष्मी या कुबेर यंत्र रखें। इससे आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी और धन संबंधी समस्याएं भी दूर होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क