न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुबह के समय करें शास्त्रों में बताए गए ये काम, मान-प्रतिष्ठा के साथ बढ़ेगी धन-समृद्धि

शास्त्रों में सुबह के समय किए जाने वाले कुछ उपायों की जानकारी भी दी गई हैं जो आपका दिन शुभ व्यतीत करने के साथ ही जीवन की परेशानियों का निराकरण भी करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 27 May 2021 7:35:02

सुबह के समय करें शास्त्रों में बताए गए ये काम, मान-प्रतिष्ठा के साथ बढ़ेगी धन-समृद्धि

सभी चाहते है कि उनके सुबह की शुरुआत सकारात्मक तरीके से हो ताकि पूरा दिन अच्छा व्यतीत हो। क्योंकि सुबह-सुबह घटित नकारात्मक घटना पूरे दिन के व्यवहार पर असर डालती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि सुबह के समय अपने मन को शांत रखना चाहिए। इसी के साथ ही शास्त्रों में सुबह के समय किए जाने वाले कुछ उपायों की जानकारी भी दी गई हैं जो आपका दिन शुभ व्यतीत करने के साथ ही जीवन की परेशानियों का निराकरण भी करते हैं। इन उपायों से जीवन में मान-प्रतिष्ठा के साथ धन-समृद्धि भी बढ़ती हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में जिन्हें सुबह के समय किया जाना चाहिए।

ऐसा करने से मिलती हैगुरु कीकृपा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रातःकाल पूजा करने के बाद हल्दी या केसर का तिलक लगाकर ही घर से बाहर निकलना चाहिए। इससे आपका पूरा दिन अच्छा जाता है और तरक्की के योग बनते हैं क्योंकि इससे बृहस्पतिदेव की कृपा प्राप्त होती है। कुंडली में गुरू मजबूत होता है जिससे आपको कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,morning worls,prosperity in life

रोज सुबह दें सूर्य को जल

ज्योतिष के अनुसार रोज सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करने के पश्चात उगते सूर्य को जल देना चाहिए। इससे आपका सूर्य मजबूत होता है, जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होती है। आपको हड्डियों और आंखों से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति प्राप्त होती है।

पीपल में जल देना

हिंदू धर्म में पीपल को देव वृक्ष माना गया है इसलिए पीपल की पूजा का प्रावधान है। प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करने के पश्चात पीपल को जल अवश्य चढ़ाना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार पीपल की पूजा करने से शनि व राहु दोष के कुप्रभावों से मुक्ति प्राप्त होती है। शास्त्रों के अनुसार पीपल में श्री हरि विष्णु का वास भी माना जाता है। यदि आप प्रतिदिन पीपल में जल देते हैं तो आपके जीवन के दुख दूर होते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,morning worls,prosperity in life

तुलसी पूजा

हिंदू धर्म में तुलसी पूजन का बहुत महत्व माना गया है। हमारे बड़े बुजुर्ग पुराने समय से ही तुलसी पूजा करते आए हैं। पहले के समय में हिंदू धर्म को मानने वाले प्रत्येक घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगा होता था। प्रतिदिन सुबह उठकर स्नानादि करने के पश्चात तुलसी में जल देकर उसकी पुजा करनी चाहिए। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही बुध और बृहस्पति शुभ फल प्रदान करते हैं।

ये पाठ करने से दूर होते हैं सभी कष्ट

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि प्रातःकाल दुर्गा सप्तशती के कवच, कीलक, अर्गला स्तोत्र का पाठ किया जाए तो कुंडली में बुध और शुक्र की स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही मां दुर्गा के आशीर्वाद से आपके जीवन के सभी कष्ट और परेशानियां दूर होती हैं और आपके कार्य पूर्ण होते हैं।

महामृत्युंजय मंत्र का जाप

धार्मिक मान्यता के अनुसार महमृत्युंजय मंत्र का जाप करने से असाध्य रोग भी दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही इसके कई अन्य लाभ भी प्राप्त होते हैं। प्रातःकाल महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना बहुत उत्तम माना गया है। शास्त्रों के अनुसार इससे भगवान शिव के आशीर्वाद के साथ-साथ चंद्र, मंगल, राहु, केतु और शनि के बुरे प्रभावों के मुक्ति मिलती है। इन ग्रहों के शुभ फल देने के कारण आपके जीवन को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है साथ ही सभी समस्याएं स्वतः ही धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें)

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?