न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सावन अमावस्या के इन उपायों से घर में होगी खुशियों की दस्तक, मिलेगी पितृदोष से मुक्ति

आज इस कड़ी में हम आपके लिए सावन अमावस्या के दिन किए जाने वाले उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो पितृदोष से मुक्ति दिलाने के साथ ही घर में खुशियों की दस्तक देते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 07 Aug 2021 8:03:51

सावन अमावस्या के इन उपायों से घर में होगी खुशियों की दस्तक, मिलेगी पितृदोष से मुक्ति

सावन का पवित्र महीना जारी हैं जिसे शिव की भक्ति और ज्योतिषीय उपायों के लिए जाना जाता हैं। कल रविवार, 8 अगस्त को सावन अमावस्या हैं जिसे हरियाली अमावस्या के तौर पर भी जाना जाता हैं। इस दिन की गई पूजा और उपाय शुभफल की प्राप्ति करवाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए सावन अमावस्या के दिन किए जाने वाले उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो पितृदोष से मुक्ति दिलाने के साथ ही घर में खुशियों की दस्तक देते हैं। तो आइये जानते है इन उपायों के बारे में।

पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए

इस दिन नदी के तट पर तर्पण करें। बाद में गीता का पाठ करें। मान्यता है कि इससे पितृदोष दूर होकर पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,hariyali amavasya

धन संबंधी समस्या से छुटकारा पाने के लिए

आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोग इस शुभ दिन पर खासतौर पर नदी या तालाब में जाकर मछलियों को आटे की गोलियां डालें। इसके अलावा आटे में चीनी मिलाकर चींटियों को खिलाएं। मान्यता है कि इससे पैसों की किल्लत दूर होती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ आय के नए स्त्रोत बनते हैं।

कार्यों में आ रही बाधाओं को रोकने के लिए

अगर आपके कार्यों में रुकावटें आ रही है तो इससे बचने के लिए हरियाली अमावस्या पर हनुमान जी को चोला चढ़ाएं। इसके बाद उनकी प्रतिमा के सामने बैठकर सुंदरकांड, हनुमान चालीसा आदि का पाठ करके आरती करें। मान्यता है कि इससे कार्यों में आने वाली रूकावटें दूर होकर सफलता के रास्ते खुलते हैं।

घर की दरिद्रता दूर करने के लिए

इस शुभ दिन पर घर के ईशानकोण को साफ करें। फिर देवी लक्ष्मी के नाम से घी का दीपक जलाएं। देवी मां से घर में निवास करने की प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपको देवी मां की असीम कृपा मिलेगी और घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,hariyali amavasya

सुख समृद्धि के लिए

हरियाली अमावस्या की रात को पूजा करने से पहले पूजा की थाली पर स्वस्तिक या ॐ का चिंह बनाएं। उसके बाद इसपर महालक्ष्मी यंत्र रखकर पूजा करें। शाम को भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा करके खीर का भोग लगाएं।

जीवन की समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए

इस शुभ दिन पर श्रीहरि की पूजा करके उनके सामने बैठकर श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करें। इसके साथ ही आटे का दीपक जलाकर किसी नदी या बहते जल में बहा आए। मान्यता है कि इस उपाय से जीवन की हर समस्या से छुटकारा मिलता है।

पौधे लगाना शुभ

किसी भी खास पर्व व तिथि पर पौधे लगाना शुब माना जाता है। इसलिए पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन पीपल पौधा लगाएं। इसके साथ ही बरगद, केला, तुलसी, आंवला आदि शुभ पौधे लगाने से भी शुभफल मिलता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?