न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वैनायकी गणेश चतुर्थी पर करें ये उपाय, दूर होंगी करियर और आर्थिक समस्याएं

वैनायकी चतुर्थी पर भगवान गणेश की आराधना से जीवन की रुकावटें, आर्थिक संकट और करियर की अनिश्चितता दूर होती है। 30 मई 2025 को पड़ने वाली वैनायकी चतुर्थी पर करें ये सरल और प्रभावशाली उपाय और पाएं शुभ फल।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 30 May 2025 11:05:27

वैनायकी गणेश चतुर्थी पर करें ये उपाय, दूर होंगी करियर और आर्थिक समस्याएं

वैनायकी चतुर्थी पर भगवान गणेश की आराधना विशेष फलदायी मानी जाती है। यदि आप जीवन में किसी भी तरह की रुकावट, आर्थिक संकट या करियर की अनिश्चितता से परेशान हैं, तो यह दिन आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। हर माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाने वाली वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी इस बार 30 मई 2025 को शुक्रवार के दिन है।आइए जानते हैं ऐसे सरल लेकिन प्रभावशाली उपाय जो इस दिन आपके जीवन को सकारात्मक दिशा में मोड़ सकते हैं।

1. बिजनेस में लाभ के लिए दूर्वा उपाय

यदि व्यापार में मेहनत के बावजूद मनचाही सफलता नहीं मिल रही है, तो आज के दिन एक दूर्वा की गांठ लें, उस पर 11 बार मौली (कलावा) लपेटें और भगवान गणेश को चढ़ाएं। ऐसा करने से व्यापार में उन्नति के योग बनते हैं।

2. आर्थिक स्थिरता के लिए 8 मुखी रुद्राक्ष धारण करें

अगर करियर डांवाडोल है या आर्थिक तंगी बनी हुई है, तो वैनायकी चतुर्थी के दिन 8 मुखी रुद्राक्ष को धूप-दीप दिखाकर पूजा करें और फिर गले में धारण करें। यह उपाय धन-लाभ और स्थिरता दिलाने में सहायक होता है।

3. ऑफिस में शांति के लिए गणेश मंत्र का जाप करें

यदि कार्यस्थल पर लोग आपकी तरक्की से जलते हैं या आपके खिलाफ षड्यंत्र करते हैं, तो इस मंत्र का 108 बार जाप करें —"ॐ गं गणपतये नमः"

दिन में जप करते समय पूर्व दिशा की ओर मुख रखें। शाम को जप के लिए उत्तर दिशा की ओर बैठें। इस उपाय से ऑफिस की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होगी और कार्यस्थल पर माहौल अनुकूल होगा।

4. अच्छी नौकरी के लिए 11 बेसन के लड्डू चढ़ाएं

अगर आप नई और बेहतर नौकरी की तलाश में हैं, तो श्री गणेश को 11 बेसन के लड्डू अर्पित करें और उनका आशीर्वाद लें। यह उपाय आपको जल्द ही नई नौकरी दिला सकता है।

5. जीवन में आनंद और सुख-शांति के लिए दान करें

यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहें, तो इस दिन किसी ब्राह्मण को सवा किलो चावल और एक हल्दी की गांठ का दान करें। इसके साथ ही उनका आशीर्वाद लें। यह उपाय मानसिक सुख और जीवन के आनंद को बढ़ाता है।

वैनायकी चतुर्थी सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं रखती, बल्कि यह दिन जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाला भी हो सकता है। भगवान गणेश की पूजा और उपासना से व्यक्ति को बुद्धि, धन, यश और करियर में सफलता प्राप्त होती है। इन सरल उपायों को श्रद्धा और विश्वास के साथ करने से निश्चित ही लाभ प्राप्त होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन