न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

न्याय के देवता कहलाते हैं शनिदेव, शनिवार के दिन इन उपायों को कर पाएं कृपा

शनिवार के दिन से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें कर कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत की जा सकती हैं और शनि की वक्र दृष्टि से बचा जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 04 Sep 2021 8:23:31

न्याय के देवता कहलाते हैं शनिदेव, शनिवार के दिन इन उपायों को कर पाएं कृपा

आज शनिवार हैं जो कि न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित होता हैं। सभी शनिदेव से डरते हैं और उन्हें नाराज नहीं करना चाहते हैं। हांलाकि शनिदेव से डरने की बजाय सही कर्म करने पर ध्यान देना चाहिए। वे अच्छे कर्म करने वाले पर अपनी असीम कृपा बरसाते हैं। वहीं बुरे कर्म करने वाले को दंड देते हैं। ज्योतिष में शनिवार के दिन से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें कर कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत की जा सकती हैं और शनि की वक्र दृष्टि से बचा जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं शनिवार के दिन किए जाने वाले इन उपायों के बारे में।

गाय को खिलाएं ये चीजें

इस दिन काली गाय को उड़द दाल खिलाना, तेल या तिल खिलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

पीपल के पेड़ की पूजा करें

न्याय के देवता शनिदेव की पूजा हमेशा सूर्य निकलने से पहले या सूर्यास्त के बाद होती है। इसलिए शनिवार के दिन सूर्योदय से पहले या बाद में पीपल के वृक्ष की पूजा करें। इसके लिए सरसों के तेल में लोहे के कील डालकर पीपल पेड़ पर अर्पित करें। मान्यता है कि इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,saturday remedies,lord shanidev

शनिदेव की मूर्ति पर सरसों तेल चढ़ाएं

शनिदेव की कृपा पाने के लिए सरसों तेल से शनि महाराज की मूर्ति पर तेल अर्पित करें। यह उपाय शनिवार के दिन से शुरू करके करीब 43 दिनों तक करें। मगर रविवार को ऐसा करने से बचें।

शनि यंत्र स्थापित करें

घर के मंदिर में शनिवार के दिन शनि यंत्र स्थापित करें। साथ ही रोजाना यंत्र के आगे सरसों तेल का दीपक जलाकर विधि-विधान से पूजा करें। मान्यता है कि इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इससे कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होती है।

शनि मंत्र का जाप करें

इस दिन कच्चा सूत का धागा लेकर पीपल पेड़ के चारों तरफ बांधे। साथ ही शनि मंत्रों का जप करें। कहा जाता है कि इससे शनिदेव जी असीम कृपा मिलती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,saturday remedies,lord shanidev

उपवास व दान का विशेष महत्व

हो सके तो शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार को उपवास रखें। इसके अलावा इस दिन दान करने से भी कुंडली में शनि की स्थिति शांत होती है।

हनुमान चालीसा का पाठ करें

मान्यता है कि शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से शनिदेव की असीम कृपा मिलती है। साथ ही कुंडली में शनिदोष व साढ़े साती का प्रभाव कम होता है।

गरीब या जरूरतमंदों को भोजन कराएं

शनिदेव न्याय के देवता कहलाने वाले हैं। वे गरीबों, बेसहारों व जरूरतमंदों की मदद करने वाले पर अपनी असीम कृपा बरसाते हैं। इसलिए कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत करने के लिए इस किसी गरीब, जरूरतमंद, बेसहारा को खाना खिलाएं या दवा दिलाएं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?