न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुधवार के दिन किए गए उपाय दिलाएंगे विघ्नहर्ता का आशीर्वाद, मिलती हैं संकटों से मुक्ति

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से विघ्नहर्ता गणेश की कृपा बरसेगी और संकटों से मुक्ति मिलेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 15 Sep 2021 8:00:13

बुधवार के दिन किए गए उपाय दिलाएंगे विघ्नहर्ता का आशीर्वाद, मिलती हैं संकटों से मुक्ति

दस दिन का गणेशोत्सव जारी हैं जो कि 10 सितंबर गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ और 19 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन समाप्त होगा। इस बीच पड़ रहा बुधवार बहुत महत्व वाला हैं। बुधवार का दिन गणपति जी को समर्पित होता हैं जिनके आशीर्वाद से जीवन के सभी कष्टों का निवारण होता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से विघ्नहर्ता गणेश की कृपा बरसेगी और संकटों से मुक्ति मिलेगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

बुधवार का गणेशजी से संबंध

पौराणिक कथा के अनुसार, जब माता पार्वती कैलाश पर्वत पर अपने हाथों से भगवान गणेश का निर्माण किया था तो उस दिन बुधवार का दिन था। ऐसे में भगवान गणेश की पूजा अर्चना के लिए बुधवार का दिन माना गया। इस कथा के अलावा बुधवार के दिन को सौम्यवार भी कहा जाता है। वहीं भगवान गणेश को सौम्यता काफी प्रिय है। इसकी वजह से बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा का काफी महत्व है। इनकी पूजा के साथ कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है। बुधवार का दिन कई मायनों में शुभ भी माना जाता है। जैसे कि अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो यह दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord ganesha,wednesday remedies

इस उपाय से मनोवांछित फल की होगी प्राप्ति

गणेशोत्सव का यह पहला बुधवार है इसलिए भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए मूंग के लड्डुओं का भोग लगाएं, ऐसा आप लगातार सात बुधवार तक करें। ऐसा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और बुध ग्रह का दोष भी खत्म होता है। इसके साथ ही आप पूजन में 11 या 21 हरी दूर्वा की गांठ भगवान गणेश को अर्पित करें, ऐसा करने से उनकी सदैव आप पर कृपा रहेगी और सभी विघ्न दूर होते हैं।

स्वास्थ्य समस्याओं से मिलती है मुक्ति

बुधवार के दिन आप किन्नरों को हरे वस्त्र का दान करें। इसके साथ ही आप किसी मंदिर या जरूरतमंद को हरी मूंग का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होते हैं और स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से मुक्ति भी मिलती है। बुधवार के दिन इन चीजों का दान करना बहुत ही शुभ फलदायी माना गया है।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord ganesha,wednesday remedies

करियर में बनते हैं तरक्की के योग

नारद पुराण के अनुसार, बुधवार के दिन गणेश चालीसा या गणेश स्तोत्र का 11 बार पाठ करने से सभी परेशानियां दूर होती हैं और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। वहीं करियर में ग्रोथ के लिए गाय को हरी घास खिलाएं और गाया माता को धन्यवाद कहें, ऐसा करने से बुध दोष का प्रभाव कम होता है और करियर में तरक्की के योग बनते हैं।

आर्थिक समस्याओं से मिलती है मुक्ति

गणेशोत्सव का यह पहला बुधवार है इसलिए इस दिन गणेशजी को मंदिर में जाकर या घर पर गणपति विराजे हैं तो उनको सिंदूर अर्पित करें और हरे रंग के एक कपड़े में पांच मुट्ठी साबुत हरी मूंग बांधकर पोटली बना लें। इस पोटली को सूर्योदय से पहले या सूर्यास्त के बाद गणेशजी का मंत्र जपते हुए जल में प्रवाहित कर दें, ऐसा करने से नौकरी व व्यवसाय समेत आर्थिक परेशानियों से भी मुक्ति मिलती है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?