न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Dhanteras 2021 : इन उपायों को कर संवारे अपना जीवन, धन के साथ मिलेगी तरक्की

आज इस कड़ी में हम आपके लिए धनतेरस के दिन किए जाने वाले कुछ ऐसे ज्योतिषीय उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से देवी-देवताओं की असीम कृपा पाते हुए जीवन को संवारा जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 Nov 2021 8:03:21

Dhanteras 2021 : इन उपायों को कर संवारे अपना जीवन, धन के साथ मिलेगी तरक्की

आज धनतेरस के साथ ही दिवाली के त्यौहार की शुरुआत हो चुकी हैं जो सभी के जीवन में सकारात्मकता और शुभता लाने का काम करता हैं। धनतरेस के दिन खरीददारी का बहुत महत्व माना गया हैं जो शुभ रहता हैं। आज के दिन कुबेर, लक्ष्मी, धन्वंतरी, गणेश जी सहित कई देवी-देवताओं की पूजा की जाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए धनतेरस के दिन किए जाने वाले कुछ ऐसे ज्योतिषीय उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से देवी-देवताओं की असीम कृपा पाते हुए जीवन को संवारा जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

13 दीपक

इश शुभ दिन पर मृत्यु के देवता यमराज के लिए घर में दीपदान करने का विधान है। इसलिए धनतेरस की शाम को मुख्य द्वार और घर से अंदर 13-13 दीप जलाएं। आप चाहे तो घर के अलग-अलग कोने में भी दीपक जला सकते है। इसके अलावा आधी रात के बाद इन दीपकों के पास 1-1 पीली कौड़ियां रखें। उसके बाद कौड़ियों को जमीन में ही गाड़ दें। माना जाता है कि ऐसा करने से अचानक धन लाभ होता है।

कौड़ियां

धनतेरस के दिन पीली कौड़ियां खरीदकर उसकी पूजा करके तिजोरी में रखें। अगर आपको पीली कौड़ियां नहीं मिल रही हो तो आप पूजा से पहले उनपर हल्दी का घोल लगा लें।

astrology tips,astrology tips in hindi,dhanteras 2021

चावल के दाने

धनतेरस के दिन साबूत 21 दाने चावल के लेकर उन्हें लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या अलमारी में रखें। मान्यता है कि इससे घर में धन की बरकत बनी रहती है।

दक्षिणावर्ती शंख

धनतेरस की पूजा से पहले और बाद में दक्षिणावर्ती शंख में जल भरें। फिर उससे पूरे घर की चारों ओर छिड़कें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में देवी लक्ष्मी का आगमन होता है।

केले का पौधा लगाएं

किसी भी शुभ दिन पर घर व धार्मिक स्थल पर पौधे लगाने का महत्व है। ऐसे में आप भी धनतेरस के दिन केले का पौधा किसी मंदिर या उचित स्थान पर लगाएं। मान्यता है कि ये पौधे जैसे-जैसे बड़े होते हैं वैसे-वैसे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,dhanteras 2021

लौंग

जिन लोगों को पास धन नहीं टिकता है वे धनतेरस के दिन एक जोड़ा लौंग का देवी लक्ष्मी को चढ़ाएं। मान्यता है कि इस उपाय से धन संबंधी समस्याएं दूर होती है।

हल्दी की गांठ

धनतरेस के दिन हल्दी की गांठ खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन पीली या काली हल्दी घर पर जरूर लाएं। फिर हल्दी को कोरे कपड़े पर रखकर मंदिर में स्थापित करके षडोशपचार से पूजा करें। मान्यता है कि इससे धन समृद्धि को बढ़ाने में मदद मिलती है।

खीर बताशे का करें दान

धनतेरस के दिन चीनी, बताशा, खीर, चावल, सफेद कपड़ा आदि सफेद वस्तुएं दान करना शुभ होता है। मान्यता है कि इससे घर में धन की कमी नहीं होती है। नौकरी व कारोबार से जुड़ी परेशानियां दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलते हैं। इसके साथ ही इस शुभ दिन पर घर के दरवाजे से किसी भिखारी, गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति को खाली हाथ न जाने दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?