न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेहद पुण्यदायी मानी जाती हैं देवउठनी एकादशी, इन उपायों से संवारे अपना जीवन

देवोत्थान एकादशी पर भगवान के जागने के बाद से पुनः शादी-विवाह जैसे सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। इसी के साथ शास्त्रों में इस दिन से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से आपको भगवान विष्णु की कृपा मिलती हैं और जीवन को संवारने में मदद होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 01 Nov 2022 7:53:38

बेहद पुण्यदायी मानी जाती हैं देवउठनी एकादशी, इन उपायों से संवारे अपना जीवन

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को बहुत पुण्यदायी और शुभ माना गया है। इस व्रत को करने से स्वयं श्रीहरि की प्राप्ति होती है। एकादशी के व्रत को करने से पाप, दुख, रोग और कष्ट आदि नष्ट हो जाते हैं। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी का तो महत्व और भी अधिक होता हैं क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु 4 माह की निद्रा से जागते हैं। इस साल देवउठनी एकादशी यानी देवोत्थान एकादशी 4 नवंबर को रहेगी। देवोत्थान एकादशी पर भगवान के जागने के बाद से पुनः शादी-विवाह जैसे सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। इसी के साथ शास्त्रों में इस दिन से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से आपको भगवान विष्णु की कृपा मिलती हैं और जीवन को संवारने में मदद होती हैं। आइये जानते हैं देवउठनी एकादशी पर किए जाने वाले उपायों के बारे में...

कच्चे दूध से करें विष्णुजी का अभिषेक

देवउठनी एकादशी के दिन एक लोटा जल में गाय के कच्चे दूध को मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करने से सारे पाप धुल जाते हैं। साथ ही यह उपाय शरीर के रोग-दोष को दूर सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,dev uthni ekadashi,lord vishnu

शालिग्राम और तुलसी जी की पूजा

यदि आप अपनी संतान के दाम्पत्य जीवन को अच्छा बनाना चाहते हैं, तो इस दिन आपको शालिग्राम और तुलसी जी की विधिपूर्वक पूजा करें और भगवान को इलायची का जोड़ा अर्पित करें। पूजा के बाद उस इलायची के जोड़े को अपनी संतान को पानी के साथ गटकने के लिए दे दें।

तुलसी के सामने घी का दीपक

एकादशी के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के सामने गाय के घी का दीपक प्रज्वलित करके ऊँ वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करते हुए तुलसी की ग्यारह परिक्रमा करें। इस उपाय से घर के सभी सदस्यों में मध्य प्रेम, शुख शांति बनी रहती है और उस परिवार पर किसी भी प्रकार कोई भी संकट नहीं आता है।

पीली चीजों का दान

एकादशी के दिन आप पीले रंग के कपड़े, पीले फल व पीला अनाज पहले भगवान विष्णु को अर्पण करें, इसके बाद ये सभी वस्तुएं गरीबों व जरूरतमंदों में दान कर दें। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा आप पर बनी रहेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,dev uthni ekadashi,lord vishnu

दक्षिणावर्ती शंख से करें विष्णु जी की पूजा

देवउठनी एकादशी के दिन दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्णु की पूजा जरूर करनी चाहिए और शंख में गंगाजल भरकर भगवान विष्णु जी का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आपके ऊपर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहेगी।

पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं

एकादशी के दिन किसी पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और पेड़ के नीचें शाम को दीपक लगाएं। पीपल में भी भगवान विष्णु का ही वास माना गया है। इस उपाय से जल्दी ही आप कर्ज से मुक्त हो सकते हैं।

पर्स में रखें पूजा के पैसे

एकादशी के दिन प्रातकाल भगवान विष्णु की पूजा करते समय कुछ पैसे भगवान की मूर्ति के समाने रख दें। फिर पूजा करने के बाद ये पैसे अपने पर्स में रख लें। अब हर एकादशी को पूजन के समय यह सिक्के पूजा में रख लें और पूजा के बाद फिर से अपनी जेब में रख ले। इस उपाय को करने से आप लोगों के पास कभी भी पैसों की तंगी नहीं रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?