न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जीवन में छाए संकट के बादलों का निवारण करेंगे दादी-नानी के ये टोटके

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ज्योतिष उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जो जीवन में छाए संकट के बादलों का आसानी से निवारण करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 24 May 2021 8:40:34

जीवन में छाए संकट के बादलों का निवारण करेंगे दादी-नानी के ये टोटके

अक्सर देखा जाता हैं कि व्यक्ति के जीवन में कई बार असाधारण स्थिति उत्पन्न हो जाती है जिससे आप अनभिज्ञ होते हैं, लेकिन दादी-नानी के पास उन परेशानियों को दूर करने का कोई उपाय जरूर मिल जाता हैं। जीवन में आई परेशानियों को दादी-नानी के बताए टोटको से आसानी से दूर किया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ज्योतिष उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जो जीवन में छाए संकट के बादलों का आसानी से निवारण करेंगे। तो आइये जानते हैं दादी-नानी के इन टोटको के बारे में।

astrology tips,astrology tips in hindi,dadi nani totke

कानूनी मामलों से राहत के लिए उपाय

ज्‍योतिषशास्‍त्र के अनुसार अगर कोई जातक कानूनी मामलों में फंसा हो। या फ‍िर गाहे-बगाहे कोर्ट-कचेहरी के चक्‍कर लगाने पड़ते हों। तो इससे राहत पाने के ल‍िए आर्द्रा नक्षत्र में आक की जड़ ले आएं। इसके बाद उसे गले में ताबीज की तरह पहन लें। या फ‍िर हाथ में बांध लें। मान्‍यता है ऐसा करने से कानूनी मामलों से राहत म‍िलती है।

सुख-समृद्धि के लिए उपाय

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार अगर जीवन में सुख-समृद्धि की कमी हो या फ‍िर आए द‍िन क‍िसी न क‍िसी परेशानी से जूझना पड़ रहा हो, तो ऐसे में दूधी की जड़ आपके काम आ सकती है। इसके ल‍िए पुनर्वसु नक्षत्र में दूधी की जड़ लें आएं और उसे शरीर में लगा लें। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,dadi nani totke

धन में वृद्धि के लिए उपाय

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार अगर क‍िसी जातक को नौकरी-व्‍यापार में धन हान‍ि का सामना करना पड़ रहा हो। या फ‍िर धन संचयन में भी द‍िक्‍कत आ रही हो तो ऐसे में शंख पुष्‍पी की जड़ ले आएं। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि यह पुष्‍य नक्षत्र में लेकर आएं। इसके बाद चांदी की ड‍िब‍िया में रखकर त‍िजोरी में रख दें। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने धन में वृद्धि होती है। साथ ही अचानक धन लाभ का भी योग बनता है।

धन-धान्‍य के लिए उपाय

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार बरगद का पत्‍ता भी बहुत काम का होता है। अगर धन-धान्‍य की कमी हो तो इस टोटके से घर में कभी भी धन-धान्‍य की कमी नहीं होती। इसल‍िए अश्लेषा नक्षत्र में बरगद का पत्ता घर लें आएं। इसके बाद उसे प्रणाम करके मन ही मन धन-धान्‍य की मन्‍नत पूरी करने की कामना करें। कहते हैं क‍ि यह टोटका अचूक है। लेक‍िन इसे करते समय मन में हमेशा अच्‍छी भावना होनी चाह‍िए। अन्‍यथा नुकसान भी हो सकता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें)

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका