न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राम के जन्मदिवस के रूप में मनाते हैं रामनवमी, इन विशेष मंत्रों का जाप कर दूर करें जीवन की समस्याएं

आज बुधवार 17 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन हैं जिसे राम के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता हैं। इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने राजा दशरथ के यहां माता कौशल्या की कोख से जन्म लिया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Apr 2024 9:24:41

राम के जन्मदिवस के रूप में मनाते हैं रामनवमी, इन विशेष मंत्रों का जाप कर दूर करें जीवन की समस्याएं

आज बुधवार 17 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन हैं जिसे राम के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता हैं। इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने राजा दशरथ के यहां माता कौशल्या की कोख से जन्म लिया था। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान राम त्रेता युग में अवतरित हुए। जिसका उद्देश्य मानव मात्र के कल्याण के लिए एक आदर्श पुरुष की मिसाल पेश करना और अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना करना था।

वेद शास्त्रों के ज्ञाता और समस्त लोकों पर अपने पराक्रम का परचम लहराने वाले, विभिन्न कलाओं में निपुण लंकापति रावण के अंहकार के किले को ध्वस्त करने वाले पराक्रमी भगवान श्री राम का जन्मोत्सव देश भर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री राम की भक्ति में डूबकर भजन कीर्तन किए जाते हैं। श्री रामकथा सुनी जाती है। रामचरित मानस का पाठ करवाया जाता है। श्री राम स्त्रोत का पाठ किया जाता है। कई जगहों भर भगवान श्री राम की प्रतिमा को झूले में भी झुलाया जाता है। रामनवमी को उपवास भी रखा जाता है। मान्यता है कि रामनवमी का उपवास रखने से सुख समृद्धि आती है और पाप नष्ट होते हैं। आज के दिन राम का पूजन कर मंत्रों का जाप किया जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन विशेष मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे जीवन की समस्याएं दूर होकर घर में खुशियों का आगमन होता है। तो आइये जानते हैं उन मंत्रो के बारे में...

'राम'

कहते हैं राम नाम अपने में ही सबसे बड़ा और कल्याणकारी मंत्र है। इसलिए रोजाना राम नाम का जाप करने से जीवन की परेशानियां दूर होने में मदद मिलती है। ऐसे में रामनवमी के शुभ दिन पर अपनी इच्छा अनुसार कुच देर के लिए राम का जाप करें।

'ॐ जानकी वल्लभाय स्वाहा'

राम नवमी के शुभ दिन पर इस मंत्र का जाप जरूर करें। इस मंत्र का जाप करने से प्रभु श्रीराम व माता सीता का आशीर्वाद मिलेगा।

'ऊॅं रां रामाय नम:'

राम नवमी के दिन खासतौर पर भगवान राम के इस मंत्र का सच्चे मन से जाप करें। इससे जीवन के संकट दूर होने में मद मिलेगी।

'ॐ रामभद्राय नम:'

भगवान राम के इस शक्तिशाली मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे जीवन व कार्यों में आने वाली परेशानियां दूर होने में मदद मिलेगी। साथ ही प्रभु श्रीराम की असीम कृपा मिलेगी।

'दीन दयाल बिरिदु संभारी, हरहु नाथ मम संकट भारी'

अगर आपका जीवन समस्याओं से घिरा हुआ है तो इस मंत्र का जाप करना शुभ रहेगा। इससे जीवन में चल रही परेशानियां दूर होकर संकटों से राहत मिलेगी।

'ऊॅं रामचंद्राय नम:'

प्रभु श्रीराम के इस मंत्र का जाप करने से घर में सुख- समृद्धि, शांति व खुशहाली का आगमन होता है। साथ ही घर-परिवार पर श्रीराम की असीम कृपा बनी रहती है। राम जी की पूजा के दौरान एक माला इस मंत्र जाप करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क