न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Chandra Grahan 2022 : आज लगने जा रहा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानें इससे जुड़ी जरूरी जानकारी

चंद्र ग्रहण का समय शाम 5:32 से रात 7:27 तक रहेगा यानि इसकी कुल अवधि 1 घंटा 55 मिनट रहेगी। चंद्र ग्रहण का सूतक काल आज सुबह से ही शुरू हो जाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Nov 2022 8:16:08

Chandra Grahan 2022 : आज लगने जा रहा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानें इससे जुड़ी जरूरी जानकारी

आज 08 नवंबर को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा हैं। चंद्र ग्रहण पूर्णिमा को और सूर्य ग्रहण अमावस्या को लगता है। आज मंगलवार को यह चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा की शाम लग रहा है। भारत में चंद्र ग्रहण का समय शाम 5:32 से रात 7:27 तक रहेगा यानि इसकी कुल अवधि 1 घंटा 55 मिनट रहेगी। चंद्र ग्रहण का सूतक काल आज सुबह से ही शुरू हो जाएगा। इस घटना का जितना महत्व वैज्ञानिक दृष्टिकोण से है, उतना ही महत्व धार्मिक और ज्योतिष दृष्टिकोण से भी है। ऐसे में आज हम आपको इससे जुड़ी जरूरी जानकारी और नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानें इसके बारे में...

कार्तिक पूर्णिमा 2022

पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 07 नवंबर को शाम 04 बजकर 15 मिनट से हो चुका है और कार्तिक पूर्णिमा तिथि का समापन आज 08 नवंबर को शाम 04 बजकर 31 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर कार्तिक पूर्णिमा आज है।

astrology tips,astrology tips in hindi,chandra grahan 2022

चंद्र ग्रहण 2022 सूतक काल

चंद्र ग्रहण का सूतक काल 09 घंटे पूर्व और सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पूर्व लग जाता है। आज के चंद्र ग्रहण का सूतक काल प्रात: 09 बजकर 21 मिनट से लग रहा है। ऐसे में सूतक काल के प्रारंभ से लेकर चंद्र ग्रहण के समापन तक कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किया जाएगा। सूतक काल का समापन चंद्र ग्रहण के खत्म होने के साथ होगा।

चंद्र ग्रहण 2022 का समय

देश की राजधानी नई दिल्ली के आधार पर चंद्र ग्रहण का प्रारंभ आज शाम 05 बजकर 32 मिनट पर होगा। जबकि आज का चंद्रोदय शाम 05 बजकर 28 मिट पर होगा। चंद्र ग्रहण का समापन शाम 06 बजकर 19 मिनट पर होगा। इस तरह से चंद्र ग्रहण 45 मिनट 48 सेकेंड का है।

कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

साल का अंतिम चंद्र ग्रहण एशिया, उत्तरी-पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिन्द महासागर, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के अधिकांश हिस्सों से दिखाई देगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण देश के पूर्वी हिस्सों वाले शहरों पटना, रांची, कोलकाता, गुवाहाटी, सिलीगुड़ी में स्पष्ट दिखाई देगा, जबकि अन्य शहरों में आंशिक तौर पर दिखाई देगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,chandra grahan 2022

चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये काम

- चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन बनाना और खाना दोनों ही वर्जित है।
- चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार की पूजा अर्चना नहीं करनी चाहिए। सम्ब हो तो घर के मंदिर पर पर्दा लगा दें।
- चंद्र ग्रहण के दौरान जितना हो सके सोने से बचें। जितनी देर ग्रहण लगे उतनी देर भगवान के नाम का जाप करें।
- गर्भवती महिलाओं के ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
- गर्भवती महिलाएं चंद्र ग्रहण दौरान चाकू या कैंची का भी इस्तेमाल न करें।
- चंद्र ग्रहण के दौरान पेड़-पौधों को भी छूने से बचना चाहिए।

चंद्र ग्रहण के दौरान करें ये काम

- चंद्र ग्रहण शुरु होने से पहले खाने-पीने की सभी चीजों में तुलसी के पत्ते जरूर डालें।
- चंद्र ग्रहण शुरू होने से लेकर खत्म होने तक भगवान के नाम का जप करें।
- ग्रहण समाप्त होने के बाद घर की साफ-सफाई करें।
- चंद्र ग्रहण के बाद स्नान करें और पूरे घर में गंगा जल छिड़के।
- जब ग्रहण समाप्त हो जाए तो जरूरतमंदों को अन्न का दान करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क