न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुराणों में बताया गया हैं चैत्र पूर्णिमा का महत्व, जानें इस दिन की विशेषताएं

पूर्णिमा को अन्धकार पर प्रकाश की जीत के लिए जाना जाता हैं जिसमें भगवान अपने भक्तों की जिंदगी से अंधकार को दूर कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 26 Apr 2021 8:33:01

पुराणों में बताया गया हैं चैत्र पूर्णिमा का महत्व, जानें इस दिन की विशेषताएं

चैत्र हिंदी वर्ष का प्रथम मास हैं जिसमें आई पूर्णिमा को भाग्यशाली माना जाता हैं। इस बार चैत्र पूर्णिमा 27 अप्रैल, मंगलवार को हैं। चैत्र पूर्णिमा को भाग्यशाली पूर्णिमा भी कहा जाता हैं जिसका पुराणों में बहुत महत्व बताया गया हैं। इस दिन रखा गया व्रत श्री हरि विष्‍णु की विशेष कृपा दिलाता हैं और मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं। पूर्णिमा को अन्धकार पर प्रकाश की जीत के लिए जाना जाता हैं जिसमें भगवान अपने भक्तों की जिंदगी से अंधकार को दूर कर सकते हैं। इस दान-पुण्य का भी विशेष महत्व माना गया हैं जिससे चंद्र देव प्रसन्‍न होते हैं और जीवन में समृद्धि का आर्शीवाद देते हैं। इस दिन पतितपावनी गंगा में स्‍नान से सभी दु:ख दूर हो जाते हैं। पुराणों में वर्णित है कि इस दिन आप तुलसी स्‍नान करके मां लक्ष्‍मी की विशेष कृपा पा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको चैत्र पूर्णिमा की व्रत -विधि और विशेषताओं की जानकारी देने जा रहे हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,chaitra purnima 2021,vrat vidhi

चैत्र पूर्णिमा व्रत विधि

व्रत कोई भी हो लेकिन पूरी श्रद्धा और आस्‍था से इसका पालन नहीं किया जाए तो उसका फल नहीं मिलता। चैत्र पूर्णिमा में भी इसी नियम का पालन किया जाता है। इसके लिए पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके व्रत का संकल्प करना चाहिए। इस दिन माता लक्ष्मी की भी उपासना करना चाहिए। इसके लिए आप कनकधारा स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं। इसके बाद रात्रि के समय चंद्रमा को जल अर्पित करें और पूजा करें। इसके बाद अन्न से भरे घड़े को किसी ब्राह्मण या फिर किसी गरीब व्यक्ति को दान कर देना चाहिए। इस तरह से चंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और व्रती की सभी मनोकामनाएं पूरी होने का आशीर्वाद देते हैं।

सत्यनारायण भगवान की होती है पूजा

चैत्र पूर्णिमा के दिन ही सत्यनारायण भगवान की पूजा की जाती है और इस दिन उपवास भी रखा जाता है। जो लोग रामायण या भागवत कथा का आयोजन करवाने में असर्मथ होते हैं, वह इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा करवाते हैं। यह कथा पूर्णिमा के दिन घर पर करवाने से विशेष फल की प्राप्ति होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,chaitra purnima 2021,vrat vidhi

इस दिन होती है हनुमान जयंती

चैत्र पूर्णिमा पुण्य फल प्रदान करने वाली बताई गई है। इस दिन भगवान राम के सबसे बड़े भक्त हनुमान जयंती भी मनाई जाती है। बजरंगबली के जन्मोत्सव के रूप में भी चैत्र पूर्णिमा मनाई जाती है। इस दिन हनुमानजी की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है।

महारास का होता है समापन

चैत्र पूर्णिमा को चैती पूनम के नाम से भी जानी जाती है। धार्मिक पुराणों के अनुसार, इस दिन भगवान कृष्ण ने ब्रज में रास के उत्सव का समापन किया था। यह उत्सव महारास के नाम से जाना जाता है। यह महारास कार्तिक पूर्णिमा को शुरू होकर चैत्र पूर्णिमा को समाप्त हुआ था। बताया जाता है कि इस महारास में हाजरों गोपियों ने भाग लिया था और भगवान कृष्ण ने हर गोपी के साथ नृत्य किया था।

इस दिन होगा कुंभ का अंतिम शाही स्नान

चैत्र पूर्णिमा के दिन कुंभ का अंतिम शाही स्नान किया जाएगा। इस दिन अखाड़े के सन्यासी कुंभ का अंतिम शाही स्नान करेंगे। पुराणों में बताया गया है कि देवी-देवता कुंभ में अदृश्य होकर स्नान करते हैं और धन्य मानते हैं। कुंभ का अंतिम स्नान तीनों बैरागी अणियों के लिए सबसे बड़ा माना जाता है। इस दिन वैष्णवों का तिलक वैभव दर्शनीय होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क