न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Chaitra Navratri 2022 : राशिनुसार इन मंत्रों का जाप कर मातारानी को करें प्रसन्न

आज इस कड़ी में हम आपको इन नौ दिनों के आपकी राशि के अनुसार विशेष मंत्र बताने जा रहे हैं जिससे मातारानी शीघ्र प्रसन्न होंगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Mar 2022 7:24:43

Chaitra Navratri 2022 : राशिनुसार इन मंत्रों का जाप कर मातारानी को करें प्रसन्न

हिन्दू धर्म में नवरात्रि का पावन पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता हैं जो कि धार्मिक दृष्टि से भी बहुत महत्व रखता हैं। इन नौ दिनों में मातारानी के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती हैं। इस बार चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल दिन शनिवार से शुरू होकर 11 अप्रैल दिन सोमवार तक चलेंगी। हिन्दू पंचांग के अनुसार नवरात्रि का पहला दिन हिन्दू नववर्ष का आरंभ माना जाता है। इस दौरान लगभग हर नवरात्रि करने वालों के घर में घटस्थापना या कलश स्थापना की जाती है। इस बार नवरात्रि घटस्थापना का मुहूर्त 2 अप्रैल 2022 शनिवार को सुबह 6 बजकर 22 मिनट से 8 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। इसी के साथ ही इन नौ दिनों में मातारानी को प्रसन्न करने के हर संभव प्रयास किए जाते हैं ताकि उनके आशीर्वाद से जीवन की सभी मनोकामनाओं की पूति हो। आज इस कड़ी में हम आपको इन नौ दिनों के आपकी राशि के अनुसार विशेष मंत्र बताने जा रहे हैं जिससे मातारानी शीघ्र प्रसन्न होंगी। तो आइये जानते हैं इन मंत्रों के बारे में...

मेष राशि


मेष राशि के जातकों को नवरात्रि के नौ दिन तक ॐ ह्रीं उमा देव्यै नम: या ॐ महायोगायै नम: मंत्र का जाप करें। मेष राशि के जातकों को श्रद्धानुसार 5, 7, 9, 11, 21 माला का जाप करना चाहिए।

वृष राशि


वृष राशि के जातक अपनी मनोकामना की पूर्ति के नवरात्रि के पूरे नौ दिन ॐ क्रां क्रीं क्रूं कालिका देव्यै नम: या ॐ कारक्यै नम: मंत्र का जाप करें। वृषभ राशि के जातक को इस मंत्र का 7, 9, 11 माला जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से आपका मनोरथ सिद्ध होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,chaitra navratr 2022,mantras according to zodiac

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को नवरात्रि में नौ दिनों तक रोज ॐ दुं दुर्गायै नम: या ॐ घोराये नम: मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप कम से कम एक माला जरूर करना चाहिए।

कर्क राशि


कर्क राशि के जातकों को मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए ॐ ललिता देव्यै नम: या ॐ हस्त्नीयै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप नवरात्रि के नौ दिन रोजाना कम से कम 108 बार जरूर करें।

सिंह राशि


चैत्र नवरात्रि के दौरान सिंह राशि के जातकों को मातारानी की कृपा प्राप्त करने के लिए ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नम: या ॐ त्रिपुरांतकायै नम: मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का 7, 9, 11 माला जाप करना चाहिए।

कन्या राशि


कन्या राशि के जातकों को नवरात्रि में ॐ शूल धारिणी देव्यै नम: या ॐ विश्वरुपायै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से इच्छित वर की प्राप्ति होगी।

तुला राशि


तुला राशि के जातक चैत्र नवरात्रि के पूरे नौ दिन ॐ ह्रीं महालक्ष्म्यै नम: या ॐ रोद्रवेतायै नम: मंत्र का जाप वाले पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ करें। इस मंत्र का जाप कम से कम 108 बार जरूर करें, इससे मां दुर्गा जरूर प्रसन्न होंगी और आपको मनचाहा फल प्राप्त होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,chaitra navratr 2022,mantras according to zodiac

वृश्चिक राशि

चैत्र नवरात्रि के दौरान वृश्चिक राशि के जातकों को देवी दुर्गा के मंत्र ॐ शक्तिरूपायै नम: या ॐ क्लीं कामाख्यै नम: का जाप करना चाहिए। नवरात्रि के पूरे नौ दिन इन मंत्रों का जाप करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होगी। इस मंत्र का 5, 7 या 9 माला जाप करना चाहिए।

धनु राशि


धनु राशि के जातकों को नवरात्रि के दौरान ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे या फिर ॐ गजाननाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। चैत्र नवरात्रि में नौ दिनों तक इस मंत्र का जाप करने से काफी समय से रुकी हुई इच्छा की पूर्ति होगी।

मकर राशि


मां दुर्गा की शीघ्र अतिशीघ्र कृपा प्राप्त करने के लिए मकर राशि के जातकों को चैत्र नवरात्रि के पूरे नौ दिन ॐ पां पार्वती देव्यै नम: या ॐ सिंहमुख्यै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।

कुंभ राशि


कुंभ राशि के जातक भी यदि चाहते हैं कि उनकी मनोकामना जल्द ही पूरी हो तो उन्हें ॐ पां पार्वती देव्यै नम: या ॐ सिंहमुख्यै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को विशेष लाभ की प्राप्ति हेतु चैत्र नवरात्रि के पूरे नौ दिन मां दुर्गा के मंत्र ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं दुर्गा देव्यै नम: का जाप करना चाहिए। इससे मीन राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ भी मिल सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका