न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नवरात्रि स्पेशल : इन उपायों को कर धन-धान्‍य से भरे अपनी झोली, पाएं मातारानी का आशीर्वाद

आज इस कड़ी में हम आपको नवरात्रि के इन दिनों में किए जाने वाले कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनसे देवी मां की कृपा प्राप्त होगी और धन-धान्‍य से झोली भर जाएगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 15 Apr 2021 8:26:46

नवरात्रि स्पेशल : इन उपायों को कर धन-धान्‍य से भरे अपनी झोली, पाएं मातारानी का आशीर्वाद

नवरात्रि के इन पावन दिनों में सच्चे मन से की गई मातारानी की सेवा आपको मातारानी का आशीर्वाद दिलाती हैं और जीवन की सभी परेशानियों का अंत होता हैं। इन नौ दिनों में मातारानी भक्तों से जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं और सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको नवरात्रि के इन दिनों में किए जाने वाले कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनसे देवी मां की कृपा प्राप्त होगी और धन-धान्‍य से झोली भर जाएगी। तो आइये जानते हैं अपार धन-धान्‍य पाने के इन उपायों के बारे में।

इसकी पूजा से होता है धन का लाभ

जीवन में कैसी भी समस्‍या हो उससे राहत पाने के ल‍िए मां के द‍िन यानी क‍ि नवरात्रों में आप यह उपाय कर सकते हैं। लेक‍िन अगर आप किसी धन संबंधी परेशानी से जूझ रहे हों तो चैत्र नवरात्र में क‍िसी भी द‍िन मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के लिए उनका प्रतीक मानी जाने वाली कौड़‍ियों की पूजा कर लें। लेक‍िन ध्‍यान रखें कि भूरी, सफेद और काली किसी भी कौड़ी को न चुन लें बल्कि अपनी आर्थिक संबंधी समस्‍या के मुताबिक पीले रंग के ही कौड़‍ियों का प्रयोग करें अन्‍यथा इसका लाभ नहीं मिलता।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri special,navratri 2021

धन की समस्‍याएं दूर कर देती हैं म‍िनटों में

अगर आपके पास धन रुकता ही नहीं हो। यानी कि तमाम मेहनत के बाद भी आपको लाभ मिलते-मिलते रह जाता है। इस पर‍िस्थिति में पीली कौड़ी का प्रयोग करें। इसके लिए साधक चैत्र नवरात्र में मां लक्ष्‍मी को प्रणाम करके पीले रंग के कपड़े में पीले रंग की 7 कौड़‍ियां रखें। इसके बाद इसे तिजोरी में या जहां-कहीं भी पैसे रखते हों, उस स्‍थान पर रख दें। साथ ही मां लक्ष्‍मी को प्रार्थना करें कि वह आपके जीवन में धन-समृद्धि की बरकत करें।

तब रखें इस व‍िशेष रंग की कौड़‍ियां

अगर आपको व्‍यवसाय में लगातार नुकसान हो रहा है या फिर नौकरी करते हैं और आय संबंधी परेशान‍ियां झेलनी पड़ रही हैं। ऐसे में आपको बस इतना करना है कि चैत्र नवरात्र में शुक्रवार के द‍िन सफेद रंग की 11 कौड़‍ियों को पीले रंग के कपड़े में बांधकर रखना है। इसे आप जहां भी धन रखते हों उसी स्‍थान पर रखना है। मां लक्ष्‍मी को प्रणाम करें और प्रार्थना करें कि वह आपके आय में वृद्धि करें। व्‍यवसाय में लाभ द‍िलाएं।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri special,navratri 2021

इसके ल‍िए द‍िशा का ध्‍यान रखना है जरूरी

धन-समृद्धि की मनोकामना पूरी हो, इसके लिए चैत्र नवरात्र में कौड़‍ियों की विशेष पूजा काफी फलदायी होती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में किसी के भी पास कभी भी धन की कमी न हो। किसी भी तरह का आर्थिक नुकसान न हो तो इसके लिए आप हरे रंग के कपड़े में पीले रंग की 11 कौड़‍ियां रखकर घर की उत्‍तर दिशा में छिपा दें। ऐसा करने से भगवान कुबेर अत्‍यंत प्रसन्‍न होते हैं। उनकी कृपा से घर-पर‍िवार में कभी भी धन की कमी नहीं होती। लेकिन ध्‍यान रखें कि कौड़‍ियां किसी को दिखाकर या बताकर नहीं रखनी है।

कौड़‍ियां धन के साथ देती हैं यह व‍िशेष लाभ

कौड़‍ियां न केवल धन-समृद्धि लाती हैं बल्कि ये नकारात्‍मकता को भी दूर करती हैं। इसके लिए घर के मुख्‍य द्वार पर लाल रंग के कपड़े में पीले रंग की 11 कौड़‍ियां बांधकर टांग दें। ऐसा करने से घर में धन-वैभव तो आएगा ही साथ ही यह बुरी नजर से भी बचाव करती है। कहा जाता है कि यह नकारात्‍मकता को दूर करने का भी सार्थक उपाय है। इसके अलावा पीले रंग की एक कौड़ी लेकर आप इसे ताबीज के रूप में भी पहन सकते हैं। इससे निगेटिव ऊर्जा आपको छू भी नहीं सकती।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका