न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

धन हानि की और इशारा करती हैं हथेली के ये रेखाएं, इन उपायों से बदले अपना समय

आज इस कड़ी में हम आपको उन संकेतो की जानकारी और इस धनहानि से निपटारा पाने के उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 02 Jul 2021 7:29:07

धन हानि की और इशारा करती हैं हथेली के ये रेखाएं, इन उपायों से बदले अपना समय

हर किसी के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं और धन से जुडी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं। व्यक्ति के जीवन में आने वाले इस बुरे समय का संकेत हथेली की रेखाएं भी देती हैं। जी हां, हथेली की रेखाओं में कुछ इस तरह के संकेत देखने को मिलते हैं जो धनहानि की और इशारा करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन संकेतो की जानकारी और इस धनहानि से निपटारा पाने के उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं। इन उपायों की मदद से आप अपना बुरा समय टाल सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

astrology tips,astrology tips in hindi,palmistry,loss of money

जब ऐसी हो रेखाएं तो झट से करें ये उपाय

हस्‍तरेखाशास्‍त्र के अनुसार, अगर क‍िसी जातक की भाग्य रेखा हृदय रेखा पर रुके या फ‍िर हथेल‍ियां सख्त हों तो ऐसे जातकों को धन संबंधी परेशान‍ियां घेरे ही रहती हैं। कहते हैं क‍ि ये जातक चाहे जितनी मेहनत कर लें इन्‍हें हर तरफ से निराशा ही हाथ लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा हो तो धन हान‍ि से राहत पाने के ल‍िए कार्यक्षेत्र में सियार सिंगी यंत्र की स्थापना कर लें। इसके बाद स्‍वर्ण भस्‍म से स्‍नान कर लें।

ऐसी स्थिति में होती है धन हान‍ि, करें ये उपाय

अगर क‍िसी जातक की भाग्‍य रेखा धुंधली हो या फ‍िर शन‍ि-बुध और गुरु दबा हो तो ऐसे जातकों को धन संबंधी द‍िक्‍कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा अगर ये कोई नया व्‍यापार शुरू करते हैं तो उसमें भी आए द‍िन धन हानि होती ही रहती है। इससे राहत पाने के ल‍िए बगुलामुखी और लक्ष्‍मी माता की पूजा करें। मान्‍यता है क‍ि यह उपाय करने से धीरे-धीरे जातकों को धन संबंधी परेशान‍ियों से राहत म‍िलने लगती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,palmistry,loss of money

भाग्‍य रेखा ऐसी हो तो कर लें यह उपाय

अगर क‍िसी जातक की भाग्य रेखा आदि से अंत तक मोटी हो या जीवन रेखा के पास हो, तो ऐसे जातकों को जीवनभर धन संबंधी द‍िक्‍कतें झेलनी पड़ती हैं। अगर आपकी हथेली में भी भाग्‍य रेखा की यही स्थिति हो तो जातकों को यहां बताया गया उपाय जरूर कर लेना चाह‍िए। हस्‍तरेखा व‍िशेषज्ञों के अनुसार ऐसी स्थिति में जातकों को नवग्रह पूजन और गृह शुद्धि करनी चाह‍िए। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से धीरे-धीरे धन संबंधी द‍िक्‍कतों से राहत म‍िलने लगती है।

इसके दान से दूर होती हैं धन संबंधी द‍िक्‍कतें

हस्‍तरेखाशास्‍त्र के अनुसार, अगर कि‍सी जातक की जीवन रेखा ब‍िल्‍कुल सीधी हो या भाग्य रेखा मस्तिष्क रेखा पर रुक जाती हो, तो ऐसे जातकों को अमूमन ही धन संबंधी परेशानी झेलनी पड़ती है। यही नहीं, कई बार तो इन जातकों को जीवनयापन के ल‍िए भी दूसरों पर आश्रित रहना पड़ता है। इससे राहत पाने के लि‍ए जातकों को शनिदेव और माता लक्ष्‍मी की पूजा करनी चाह‍िए। इसके अलावा सूर्यदेव और शन‍िदेव से संबंध‍ित वस्‍तुओं का यथाशक्ति दान करना चाह‍िए।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें)

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका