न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आप भी तो नहीं करते पैसे गिनते समय ये गलतियां, कंगाल बना सकती हैं ये आदतें

आज इस कड़ी में हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें पैसे गिनते समय ध्यान में रखा जाना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Jun 2021 7:55:37

कहीं आप भी तो नहीं करते पैसे गिनते समय ये गलतियां, कंगाल बना सकती हैं ये आदतें

पैसा हर किसी की जरूरत होती हैं ताकि जीवन यापन को आसान बनाया जा सकें। हिन्दू धर्म में पैसे को धन-वैभव और ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी के रूप में पूजा जाता हैं। हर कोई चाहता हैं कि उसे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिले और किसी तरह की आर्थिक परेशानियों का सामना ना करना पड़े। अक्सर कई लोग पैसे गिनते समय कुछ गलतियां करते हैं ये आदतें कंगाली का कारण बन सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें पैसे गिनते समय ध्यान में रखा जाना चाहिए।

vastu tips,vastu tips in hindi,mistakes while counting money

नोट गिनते समय थूक लगाना

अक्सर लोगों की आदत होती है कि वे नोटों की गिनती करते समय बार अंगूठे पर थूक लगाकर गिनते हैं, लेकिन यह सही नहीं होता है। एक तो बार-बार आप जिन हाथों से नोट छूते हैं वही अपने मुंह में लगाते हैं जो आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं रहता है क्योंकि नोट कई लोगों के हाथों से छूकर गुजरते हैं। इसके अलावा रुपए पैसों को सीधे मां लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है यदि आप नोट गिनते समय थूक लगाते हैं तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। जिसके कारण आपको रुपए पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ता है।

पैसे रखने का सही तरीका और स्थान

ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि वे पैसों को ऐसे ही कहीं भी रख देते हैं कभी लोग पैसों को पलंग पर तकिए के नीचे या कभी मेज आदि पर रखा हुआ छोड़ देते हैं लेकिन यह आदत आपकी आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। पैसो को हमेशा सही जगह व्यवस्थित तरह से रखना चाहिए। इसके साथ ही इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि जिस स्थान पर आप धन रखते हैं वह स्थान एक दम साफ-सुथरा होना चाहिए और जाले आदि नहीं लगे होना चाहिए। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए तिजोरी में गोमती चक्र या लाल रंग के कपड़े में केसर लगी कौंड़ियां रखनी चाहिए।

vastu tips,vastu tips in hindi,mistakes while counting money

पर्स में इस तरह न रखें नोट

कई बार लोगों की आदत होती है कि पर्स में नोट के साथ कई अन्य पर्चियां आदि भी रख देते हैं या फिर छोटा चाकू या ब्लेड आदि भी रखते हैं। इससे आपको धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लोग अक्सर नोट रखते समये ऐसे ही रख देते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। नोट और सिक्कों को अलग-अलग एवं व्यव्सथित तरीके से रखना चाहिए।

पैसे फेंककर देना

कई बार लोग गुस्से में पैसे फेंक देते हैं या फिर कई बार देखने में आता है कि लोगों का घर यदि ऊपरी मंजिल पर हो तो वे पैसे फेंककर देते हैं। इससे मां लक्ष्मी का अपमान होता है और आपको धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है इसलिए भूलकर भी कभी ऐसा नहीं करना चाहिए। यदि कभी आपके हाथ से धोखे से भी पैसे गिर जाएं तो तुरंत उठाकर माथे से लगाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?