न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Dhanteras 2022 : मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए धनतेरस पर करें इन चीजों की खरीदी

धनतेरस के दिन नई चीजें खरीदने की परंपरा भी है। इस विशेष पर्व पर खरीदी गईं चीजें ज्यादा लाभकारी होती हैं। हिंदु परंपरा के अनुसार इस दिन सोना-चांदी, नए बर्तन और गाड़ी आदि खरीदना शुभ माना जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 20 Oct 2022 8:19:20

Dhanteras 2022 : मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए धनतेरस पर करें इन चीजों की खरीदी

दिवाली का पावन पर्व आने वाला हैं जिसकी शुरुआत धनतेरस के साथ ही हो जाती हैं। कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के साथ धन के देवता कुबेर और आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की भी विशेष पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन पूजा करने से घर में धन के भंडार हमेशा भरे रहते हैं। धनतेरस के दिन नई चीजें खरीदने की परंपरा भी है। इस विशेष पर्व पर खरीदी गईं चीजें ज्यादा लाभकारी होती हैं। हिंदु परंपरा के अनुसार इस दिन सोना-चांदी, नए बर्तन और गाड़ी आदि खरीदना शुभ माना जाता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन चीजों के बारे में जिनकी खरीदी से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और आय बढ़ेगी।

पीतल के बर्तन

धनतेरस के दिन पीतल या चांदी खरीदना बहुत अच्छा माना जाता है। पीतल भगवान धन्वंतरी की धातु है, जिसे खरीदने पर उनकी विशेष कृपा आप पर बनी रहती है। हिंदु शास्त्रों के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान जब भगवान धन्वंतरी प्रकट हुए थे तो उनके हाथों में अमृत का कलश था जो पीतल का था।

astrology tips,astrology tips in hindi,dhanteras 2022,maa laxmi,diwali 2022

लक्ष्‍मी के पद्च‍िह्न

धनतेरस के दिन मां लक्ष्‍मी के पद्च‍िह्न जरूर खरीद लाएं। इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। मान्यता है कि मां लक्ष्मी के पदचिह्न लगाने से माता लक्ष्‍मी अत्‍यंत प्रसन्‍न होती हैं क्‍योंक‍ि यह उन्‍हें घर में आमंत्रित करने का न‍िमंत्रण होता है। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि मां लक्ष्मी के पद्च‍िह्न की आरती जरूर कर लें। इसके साथ ही मां से घर में वास करने की प्रार्थना करें।

धनिया का बीज

बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि धनतेरस के शुभ दिन पर धनिया के बीज खरीदने की परंपरा भी है। इसे धन का प्रतीक माना जाता है। लक्ष्मी पूजा के समय इन बीजों को उन्हें अर्पित करें और पूजा करने के बाद इनमें से कुछ बीजों को मिट्टी के बर्तन में या अपने घर के पीछे वाले हिस्से में बो दें और बाकी को अपनी तिजोरी में रख दें।

दीया

हिंदू धर्म में दिवाली और धनतेरस के दिन दीए जलाए जाते हैं। धनतेरस के दिन दीये खरीदने का खास महत्व है। मान्यता है कि प्रकाश और सकारात्मकता का प्रतीक दीपक खरीदने से जीवन में खुशहाली आती है और मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है।

व्यवसाय से संबंधित सामान

धनतेरस के दिन आप अपने व्यवसाय से संबंधित कोई सामान खरीद सकते हैं जैसे- राइटर पेन, आर्टिस्ट ब्रश और स्टूडेंट कॉपी-किताब खरीद सकते हैं। धनतेरस के दिन इन सामानों की पूजा भी करनी चाहिए। व्यवसायियों को धनतेरस के दिन बहीखाता के रजिस्टर और अकाउंट बना कर रखना चाहिए। इस रजिस्टर को अपने घर के पश्चिम दिशा में रखें।

astrology tips,astrology tips in hindi,dhanteras 2022,maa laxmi,diwali 2022

सोने-चांदी के सिक्के

ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश की आकृति वाले सिक्के खरीदना अत्यंत लाभकारी होते हैं। पूजा के दौरान सिक्कों की पूजा करके उसे अपने घर की तिजोरी में रखने से आर्थिक स्थिति अच्छी होती है।

झाड़ू

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। झाड़ू मां लक्ष्मी का रूप माना गया है। कहते हैं इस दिन खरीदे झाड़ू से सबसे पहले अनाज भंडार में झाड़ू लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में कभी भी धन का संकट नहीं आएगा।

सोलह श्रृंगार का सामान

इस दिन विवाहित महिला को 'सोलह श्रृंगार' का एक सेट या सिंदूर के साथ एक लाल साड़ी उपहार में देना शुभ माना जाता है। इससे लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। अगर कोई विवाहित महिला नहीं है, तो किसी अविवाहित लड़की को ये चीजें उपहार में दे सकते हैं और उसका आशीर्वाद ले सकते हैं।

बताशा

बताशा खरीदना भी अत्‍यंत लाभदायी रहता है। मान्‍यता है क‍ि यह माता लक्ष्‍मी का प्रिय भोग है। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि रंगीन बताशा न लें बल्कि सफेद बताशा ही खरीदें। इसके बाद इसे माता लक्ष्‍मी को अर्पित कर दें। इसके साथ ही माता से प्रार्थना करें क‍ि उनकी कृपा जीवन भर बनी रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?