न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Dhanteras 2021 : नहीं खरीद सकते सोना-चांदी तो इन 10 चीजों को लें आए अपने घर

अगर आप अपने बजट में सोना-चांदी नहीं खरीद सकते हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसी साधारण चीजों की जानकारी लेकर आए हैं जो हर आम इंसान खरीद सकता हैं और धनतेरस के दिन इन चीजों को अपने घर लाना शुभ रहता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 31 Oct 2021 8:36:39

Dhanteras 2021 : नहीं खरीद सकते सोना-चांदी तो इन 10 चीजों को लें आए अपने घर

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी हर साल धनतेरस के रूप में मनाई जाती हैं। इस बार यह 2 नवंबर को पड़ रही हैं। यह दिन दिवाली की शुरुआत माना जाता हैं। कुबेर और लक्ष्मी का पूजन कर इस दिन दीपक जलाया जाता हैं ताकि घर में धन-धान्य की कोई कमी ना हो। इसी के साथ इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता हैं। लेकिन अगर आप अपने बजट में सोना-चांदी नहीं खरीद सकते हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसी साधारण चीजों की जानकारी लेकर आए हैं जो हर आम इंसान खरीद सकता हैं और धनतेरस के दिन इन चीजों को अपने घर लाना शुभ रहता हैं।

नमक

धनतेरस के दिन नमक जरूर खरीदें। मान्यता है कि इस दिन नमक घर में लाने से धन संबंधी समस्याएं दूर होती है और धन की बढ़ोतरी होती है। साथ ही इससे दरिद्रता का नाश भी होता है।

झाड़ू

सबसे पहले बात करते हैं झाड़ू ही, जिसे मां लक्ष्मी का ही स्वरूप माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से ना सिर्फ घर में बरकत आती है बल्कि इससे दरिद्रता भी दूर होती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,dhanteras 2021

श्रीयंत्र

धनतेरस के दिन आप मां लक्ष्मी का अतिप्रिय श्रीयंत्र घर लाएं और दिवली पर इसकी पूजा करें। आप धनतेरस पर मां लक्ष्मी और गणपति की मूर्ति भी खरीद सकते हैं। धनतेरस पर कुबेर यंत्र और महालक्ष्मी यंत्र खरीदना बहुत शुभ होता है।

दीपक

दीपक की रोशनी के बिना दिवाली संभव ही नहीं। ऐसे में आप धनतेरस पर ढेर सारे छोटे-छोटे और 2 बड़े दीपक खरीदें। एक बड़ा दीपक मां लक्ष्मी और दूसरा बड़ा सरसों के तेल का दीपक मां काली के लिए जलाएं। इससे नेगेटिव एनर्जी भी घर से दूर रहेगी।

कौड़ी

धन संबंधी समस्याएं रहती हैं तो आप धनतेरस पर कम से कम 5 कौड़ी खरीदें। दिवाली के दिन इनकी पूजा करें। मान्यता है कि इससे शादी के मार्ग में आ रही बाधा दूर होती है और कर्ज से मुक्ति भी मिलती है।

खील-बताशे

धनतेरस पर खील-बताशे खरीदाना भी बेहद शुभ माना जाता है। दिवाली पर इन्हीं खील-बताशे का इस्तेमाल पूजा में करें। इससे घर में संपन्नता आएगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,dhanteras 2021

दक्षिणवर्ती शंख

इसके अलावा धनतेरस पर दक्षिणवर्ती शंख, कमलगट्टे या रुद्राक्ष की माला, धार्मिक साहित्य, औषधि, तांबे के बर्तन खरीदना भी अच्छा माना जाता है।

अक्षत

अक्षत यानि चावल घर में किसी तरह की कोई क्षति नहीं होने देता। इसे शुभ और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। वहीं, धनतेरस पर अक्षत खरीदने से धन की वृद्धि होती है।

धनिया के बीज

धनिया के बीज खरीदकर उन्हें दिवाली पर मां लक्ष्मी को अर्पित करें। बाद में कुछ बीजों को बगीचे या गमले में बो दें। मान्यता है कि इससे घर में खुशहाली और समृद्धि आती हैं।

गोमती चक्र

अगर परिवार में कोई हर वक्त बीमार रहता है तो धनतेरस पर 11 गोमेद चक्र खरीदें। दिवाली पर इनकी पूजा करके पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। माना जाता है कि इससे घर के लोग स्वस्थ रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?