न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आज हैं सावन का आखिरी दिन, जरूर घर ले आएं शिव से जुड़ी ये 8 चीजें

आज हम आपको उनके बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आज ही घर लेकर आएं। ये आपके घर का वातावरण सकारात्मक बनाने का काम करेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 12 Aug 2022 7:14:49

आज हैं सावन का आखिरी दिन, जरूर घर ले आएं शिव से जुड़ी ये 8 चीजें

भगवान भोलेनाथ का अतिप्रिय महीना सावन आज समाप्त होने जा रहा हैं। सावन के पूरे महीने शिव की आराधना की गई और उनका आशीर्वाद लिया गया। इस महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के कई उपाय किए गए। सावन का जितना धार्मिक महत्व होता है। उतना ही सावन का ज्योतिषीय महत्व भी होता है। सावन के इस महीने में आप अपने घरो में शिव से जुड़ी कई चीजें लाए होंगे जो अपने साथ शिव का अंश लाती हैं और सुख-समृद्धि का कारण बनती हैं। अगर आप अभी तक नहीं लाएं हैं तो आज हम आपको उनके बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आज ही घर लेकर आएं। ये आपके घर का वातावरण सकारात्मक बनाने का काम करेगी। आइये जानते हैं इनके बारे में

गंगाजल


सावन के महीने में अपने घर गंगाजल जरूर लाए। माना जाता है कि भगवान शिव ने गंगा को अपने मस्तक पर स्थान दिया है, तो यदि आप उन्हें अपने घर में स्थान देते हैं तो इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इसे अपने घर के रसोईघर में तांबे के लोटे में रखेँ।

त्रिशूल


धार्मिक मान्यताओं के दौरान त्रिशूल भगवान शिव जी का अस्त्र है। इसलिए सावन माह में आप चांदी या तांबे की त्रिशूल खरीद सकते हैं। वहीं त्रिशूल खरीदने के बाद उसकी पूजा जरूर करें। इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord shiva,sawan things

पारद शिवलिंग

शिवपुराण के अनुसार करोड़ों शिवलिंग की पूजा करने से जो फल प्राप्त होता है उतना ही फल पारद शिवलिंग की पूजा और दर्शन करने से मिलता है। वहीं लिंग पुराण में भी पारद शिवलिंग का काफी महत्व बताया गया है। माना जाता है कि जिस घर में पारद शिवलिंग की पूजा हर रोज की जाती है, वहां सभी तरह की समस्याएं जैसे पितृ दोष, कालसर्प दोष, वास्तु दोष आदि समाप्त हो जाते हैं। वहीं सावन के महीने में पारद शिवलिंग की स्थापना घर में करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

रुद्राक्ष


पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव शंकर के आंसुओं से हुई है। यही वजह है कि रुद्राक्ष भगवान शिव को अतिप्रिय है। ऐसे में यदि आप सावन के महीने में रुद्राक्ष खरीद रहे हैं तो ये बहुत ही शुभ साबित होगा। एक मुखी रुद्राक्ष भगवान शिव का ही स्वरूप माना जाता है। जो भी व्यक्ति इसे गले में धारण करता है। उस पर मां लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहती हैं।

चांदी का चंद्र या मोती


भगवान शिव के मस्तक पर चंद्रमा विराजित हैं। अत: सावन मास में चांदी के चंद्र देव लाकर पूजन में रखें अगर संभव हो तो सच्चा मोती भी ला सकते हैं। मोती चंद्र ग्रह की शांति करता है। इसे करने से चंद्र ग्रह की शांति तो होती ही है साथ ही मन भी मजबूत होता है। चाहे तो चंद्र और मोती का साथ में पेंडेट लाकर धारण कर सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord shiva,sawan things

डमरू

डमरू भगवान शिव का वाद्य यंत्र है। माना जाता है कि डमरू की ध्वनि से नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव दूर हो जाता है। इसकी ध्वनि से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती और मन शांत रहता है। ज्योतिष के अनुसार, सावन महीने में सोमवार के दिन डमरू घर लाना शुभ माना जाता है। आप इसे किसी बच्चे को गिफ्ट भी कर सकते हैं।

चांदी का शिवलिंग


सावन के पवित्र महीने में चांदी से निर्मित शिवलिंग घर लेकर आएं और इसकी विधि-विधान से स्थापना अपने पूजा स्थान में करें। इससे आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही शिवलिंग की रोज पूजा करें। चांदी को देवी लक्ष्मी से संबंधित माना जाता है। चांदी के शिवलिंग की पूजा करने से गरीब भी अमीर बन जाता है।

भस्म


धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, भोलेनाथ को भस्म अति प्रिय है। सावन के महीने में भस्म मंदिर में रखना बेहद शुभ होता है। माना जाता है कि सावन के महीने में मंदिर में भगवान शिव जी की मूर्ति के साथ भस्म रखने से भगवान शिव खुश होते हैं। सावन के महीने में शिवलिंग पर भस्म चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से जीवन के सभी संकटों का नाश होता है और सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। इसके अलावा, घर-परिवार में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका