न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जन्माष्टमी 2021 : आपकी सोई किस्मत को जगाएगी श्रीकृष्ण की ये 7 प्रिय चीजें, लाएं अपने घर

इस दिन कृष्ण के पसंद के भोग लगाने के साथ ही उनकी प्रिय चीजें भी घर में लाई जाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 30 Aug 2021 8:14:39

जन्माष्टमी 2021 : आपकी सोई किस्मत को जगाएगी श्रीकृष्ण की ये 7 प्रिय चीजें, लाएं अपने घर

आज पूरे देशभर में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा हैं जहां सभी भक्तगण कृष्ण की भक्ति में लगे हुए हैं। यह दिन भगवान श्री कृष्ण के जन्म उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन कृष्ण के पसंद के भोग लगाने के साथ ही उनकी प्रिय चीजें भी घर में लाई जाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको श्रीकृष्ण की प्रिय ऐसी चीजों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपकी सोई किस्मत को जगाने में कारगर साबित होगी। इन चीजों के घर में आगमन से सुख-समृद्धि आती हैं और पैसों से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

चंदन

भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय चंदन धार्मिक नजरिए से भी काफी शुभ माना जाता है। इसकी महक से वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। जन्माष्टमी के दिन आप घर में इसका पौधा भी लगा सकते हैं।

astrology tips,astrology tips iun hindi,janmashtami 2021,lord krishna

मोरपंख

मोरपंख श्रीकृष्ण को अति प्रिय है इसलिए इसे खरीदकर घर में जरूर रखें। मोरपंख रखने से कलह-क्लेश दूर रहता है और घर में सुख-शांति व समृद्धि आती है। वहीं, इससे बुरी शक्तियों का भी नाश होता है और बच्चे को डर भी नहीं लगता।

बांसुरी

कृष्णा को बांसुरी बेहद प्रिय है। जन्माष्टमी के दिन कृष्ण जी को लकड़ी या चांदी की बांसुरी अर्पित करें। पूजा के बाद इसे तिजोरी, पर्स या मंदिर में रख दें।

गाय व बछड़ें

कृष्ण जी को ग्वाला भी कहा जाता है क्योंकि वह गाय व बछड़ों को चराते थे। जन्माष्टमी के इस शुभ अवसर पर आप गाय-बछड़े की छोटी-सी प्रतिमा खरीदकर मंदिर में रखें। मान्यता है कि इससे पैसों की तंगी नहीं होगा और संतान का सुख भी मिलेगा।

astrology tips,astrology tips iun hindi,janmashtami 2021,lord krishna

शंख

श्रीकृष्ण को शंख बहुत प्रिय है। कहा जाता है कि इसमें माता लक्ष्मी वास करती है। ऐसे में जन्माष्टमी पर शंख खरीदकर नंदलाल का अभिषेक करें। साथ ही पूजा के वक्त शंख जरूर बजाएं। इसकी ध्वनि से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी।

वैजयंती माला

कीचड़ में खिलने के बाद भी कमल के फूल में कोई अवगुण नहीं होता इसलिए भगवान श्रीकृष्ण हमेशा ही गले में कमल की वैजयंती माला धारण करते थे। जन्माष्टमी पर इसे खरीदकर धारण करें। इससे आपको हर मुश्किल परिस्थिति से लड़ने की ताकत मिलेगी।

वीणा

घर में वीणा रखने से सिर्फ भगवान श्रीकृष्ण ही नहीं बल्कि मां सरस्वती की कृपा भी बरसेगी। मान्यता है कि इससे घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती और साथ ही बुद्धि का भी विकास होता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क