न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाथरूम से जुड़ा हैं आपकी सेहत का राज, दें इससे जुड़े इन वास्तु दोष पर ध्यान

आज इस कड़ी में हम आपको बाथरूम से जुड़े उन्हीं विकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें दूर कर अपना जीवन सुखमय बनाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 20 Jan 2022 8:43:47

बाथरूम से जुड़ा हैं आपकी सेहत का राज, दें इससे जुड़े इन वास्तु दोष पर ध्यान

वास्तु में घर से जुड़े कई नियम बताए गए हैं जिनका पालन किया जाए तो जीवन से परेशानियों का अंत हो सकता हैं। वास्तु में घर के बाथरूम से जुड़े भी कई नियम बताए हैं जहां से पनपे विकार परिवार वालों की सेहत को प्रभावित करते हैं। बाथरूम की दिशा और दशा सही ना हो तो यह आपके हालात खराब कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बाथरूम से जुड़े उन्हीं विकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें दूर कर अपना जीवन सुखमय बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं बाथरूम से जुड़े इन वास्तु नियमों के बारे में...

घर में बाथरूम बनाने की सही दिशा

वास्तु अनुसार, बाथरूम को हमेशा घर की उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में ही बनवाना चाहिए। इसके साथ ही इसे घर के दक्षिण या दक्षिण पूर्व या दक्षिण पश्चिम में बनवाने से बचना चाहिए। नहीं तो इससे घर में वास्तुदोष पैदा हो सकता है। इसके कारण परिवार के सदस्यों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

अगर दक्षिण दिशा में हो टॉयलेट

वास्तु अनुसार, दक्षिण दिशा में बना टॉयलेट यश और कीर्ति की हानि करने वाला माना जाता है। ऐसे में इस दिशा पर इसे बनवाने से बचें। इसके अलावा इस दोष से बचने के लिए टॉयलेट सीट को दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम दिशा के बीच में लगवा दें।

vastu tips,vastu tips in hindi,bathroom vastu tips

इस दिशा पर लगाएं शीशा

आमतौर पर लोग बाथरूम में शीशा लगाना पसंद करते हैं। मगर वास्तु अनुसार, इसे हमेशा बाथरूम की पूर्व या उत्तर दिशा की दीवार पर ही लगाना चाहिए। टॉयलेट की सीट को पश्चिम या उत्तर दिशा ठीक पर लगवाएं। इसके अलााव इलेक्ट्रिक बोर्ड को बाथरूम की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं। बाथरूम का दरवाजा उत्तर या पूर्व में ही होना चाहिए।

इस दिशा पर हो वॉशबेसिन और शॉवर

बाथरूम की वॉशबेसिन और शॉवर हमेशा पूर्व, उत्तर या उत्तर पूर्व में ही होनी चाहिए। अगर आपने बाथरूम में वॉशिंग मशीन रखनी हैं तो इसे हमेशा दक्षिण पूर्व या उत्तर पश्चिम दिशा में ही रखें।

यहां रखें बाथटब

बाथटब रखने के लिए उत्तर, पूर्व, पश्चिम या उत्तर-पूर्व दिशा शुभ मानी जाती है। मगर इस बात का ध्यान रखें कि आपका बाथटब गोल या चौकोर आकार का हो। इसके साथ ही इसे गाढ़ा लाल या काला लेने की जगह हल्के रंग में खरीदें।

ऐसा हो बाथरूम का दरवाजा

बात बाथरूम के दरवाजे की करें तो इसे हमेशा लकड़ी का बनवाएं। इसके अलावा बाथरूम का दरवाजा हमेशा बंद रखें। वास्तु अनुसार, खुला दरवाजा घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलाने का काम करता है। इससे घर के सदस्यों की सेहत खराब होने का खतरा रहता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,bathroom vastu tips

बाथरूम के अंदर एक खिड़की जरूर बनवाएं

वास्तु अनुसार, बाथरूम में 1 खिड़की जरूर बनवानी चाहिए। इसके साथ ही इसे हमेशा पूर्व, उत्तर या पश्चिम दिशा में होना चाहिए। माना जाता है कि बाथरूम में बनी खिड़की नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालने का काम करती है।

ऐसा हो बाथरूम का रंग

बाथरूम में गाढ़े की जगह पर क्रीम, सफेद या कोई हल्का रंग करवाएं। इसके अलावा आप लाइट कलर की टाइल्स भी लगवा सकते हैं। इससे बाथरूम में नकारात्मक ऊर्जा का संचार नहीं होगा।

नल का रखें ध्यान

वास्तु अनुसार, टपकटा हुआ नल आर्थिक तंगी की ओर इशारा करता है। इसलिए बाथरूम ही नहीं बल्कि घर में कोई भी नल टपकने ना दें। कोई नल खराब हो जाएं तो उसे नजरअंदाज करने की जगह तुरंत ठीक करवाएं।

वास्तुदोष दूर करने के लिए करें यह उपाय

बाथरूम के किसी कोने में एक कांच की कटोरी में नमक भरकर रखें। इसके साथ ही हर हफ्ते इस नमक को बदलते रहें। इससे नकारात्मक ऊर्जा और वास्तुदोष दूर होने में मदद मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?