न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आर्थिक तंगी के साथ कई परेशानियों का कारण बनता है बाथरूम, रखें इन बातों का ध्यान

आज हम आपको बाथरूम से जुड़े वास्तु के कुछ खास नियम बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर अपने जीवन में आ रही इन बाधाओं से मुक्ति पाई जा सकती हैं और सकारात्मकता का संचार किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 16 Mar 2022 7:31:02

आर्थिक तंगी के साथ कई परेशानियों का कारण बनता है बाथरूम, रखें इन बातों का ध्यान

अक्सर देखा जाता है कि कई लोगों पर अनायास ही विपदाओं का साया बना रहता हैं और जीवन में आए दिन लगातार कई परेशानियां सामने आती रहती हैं। ऐसे में आपको अपने बाथरूम पर ध्यान देने की जरूरत हैं जिसमें उपस्थित वास्तुदोष कई परेशानियों का कारण बनते हैं। जी हां, बाथरूम से जुड़ी वास्तु की गलतियां नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हुए घर की सुख-समृद्धि में बाधक बनती हैं। ऐसे में आज हम आपको बाथरूम से जुड़े वास्तु के कुछ खास नियम बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर अपने जीवन में आ रही इन बाधाओं से मुक्ति पाई जा सकती हैं और सकारात्मकता का संचार किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं बाथरूम से जुड़े इन वास्तु टिप्स के बारे में...

- बाथरूम के दरवाजे को हमेशा बंद करके रखना चाहिए। बाथरूम का दरवाजा यदि खुला रहता है तो इससे नकारात्मक ऊर्जा फैलती हैं। जिससे आपके करियर में अवरोध पैदा होता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,bathroom  vastu tips,positivity in life

- बाथरूम का नल टूटा हुआ नहीं होना चाहिए। यदि नल से पानी टपकता रहता है तो इससे घर में धन की हानि होती है। बाथरूम को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। इसका प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ता है और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। कार्य हो जाने के पश्चात बाथरूम के पानी को सुखा देना चाहिए।

- बाथरूम घर के उत्तर या उत्तर-पश्चिम कोने में होना चाहिए। कभी भी बाथरूम दक्षिण, दक्षिण-पूर्व या दक्षिण-पश्चिम दिशा में न बनवाएं।

- वास्तु के अनुसार किचन के सामने या फिर बगल में बाथरूम नहीं होना चाहिए। टॉयलट सीट पश्चिम में या उत्तर-पश्चिम में होनी चाहिए।

- बाथरूम में उत्तर या पूर्वी दीवार पर मिरर लगाएं और उसका आकार चौकोर या आयताकार हो। गोलाकार या अंडाकार मिरर वास्तु के हिसाब से अच्‍छा नहीं माना जाता है।

- इलेक्ट्रिक से जुड़े सामान जैसे स्विच बोर्ड, गीजर, फैन इत्यादि दक्षिण पूर्व दिशा में लगाएं।

vastu tips,vastu tips in hindi,bathroom  vastu tips,positivity in life

- बाथरूम में हमेशा हल्‍के रंग के टाइल्स लगाना चाहिए या हल्के रंग का ही पेंट करवाएं।

- बाथरूम में खिड़की का होना जरूरी है। जिससे नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाए। खिड़की पूर्व, उत्तर या पश्चिम की ओर खुलनी चाहिए इस बात का भी ध्यान रखें।

- बाथरूम में पानी की बाल्टी या फिर टब को हमेशा भरकर रखना चाहिए। यदि बाल्टी खाली है, तो उसे पलटकर रखें। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

- बाथरूम के वास्तु में नीले रंग का बहुत महत्व है। नीला रंग खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इसलिए बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी एवं मग रखना चाहिए।

- घर में बाथरूम के दरवाजे के सामने कभी भी आइना नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका