न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाशिवरात्रि 2022 : बन रहा ग्रहों का दुर्लभ संयोग, खुलेगी इन 6 राशि के जातकों की किस्मत

आज इस कड़ी में हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे है जिनकी महाशिवरात्रि पर किस्मत खुल जाएगी और भोलेनाथ की विशेष कृपा मिलेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 24 Feb 2022 8:52:41

महाशिवरात्रि 2022 : बन रहा ग्रहों का दुर्लभ संयोग, खुलेगी इन 6 राशि के जातकों की किस्मत

आने वाली 1 मार्च को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी हैं जिसे हर साल महाशिवरात्रि के पावन पर्व के रूप में मनाया जाता हैं। पुराणों में यह दिन शिव-पार्वती की शादी का दिन बताया गया हैं जिससे इस दिन की महत्ता बहुत होती हैं। इस बार महाशिवरात्रि के मुके पर ग्रहों की स्थिति के दुर्लभ संयोग बन रहे हैं जिसका असर राशियों पर भी पड़ेगा। आज इस कड़ी में हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे है जिनकी महाशिवरात्रि पर किस्मत खुल जाएगी और भोलेनाथ की विशेष कृपा मिलेगी। तो आइये जानते हैं इन राशियों के बारे में...

मेष राशि


ग्रहों की पंचायत का असर मेष राशि के जातकों पर बहुत ही खास होने वाला है। ग्रहों की कृपा से आपको उत्‍तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होगी। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आर्थिक मामलों में प्रगति के साथ-साथ सुधार होगा। ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपको नौकरी से संबंधित शुभ समाचार प्राप्‍त हो सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,mahashivratri 2022,lord shiva

वृषभ राशि

ग्रहों के इस संयोग का वृष राशि के लोगों को खास लाभ प्राप्‍त होगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपके सभी रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। आपको अचानक से लाभ की प्राप्ति होगी और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में पद प्रभाव का इजाफा होगा और लोगों को लव लाइफ के मामले में सुख की प्राप्ति होगी।

तुला राशि


ग्रहों का शुभ संयोग आपके अच्‍छे दिनों की शुरुआत करने वाला हो सकता है। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। यात्रा का शुभ संयोग बनेगा। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव के बावजूद लाभ पाएंगे। इस वक्‍त आपको अपने घर में किसी प्रकार के विवादों का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई सुझाव या फिर राय घर के लोगों को पसंद नहीं आएगी और सभी लोग आपके खिलाफ खड़े हो सकते हैं। पैसों के मामले में भी यह वक्‍त विशेष प्रकार की सावधानी वाला हो सकता है। किसी को भी इस वक्त उधार देने से बचें।

astrology tips,astrology tips in hindi,mahashivratri 2022,lord shiva

वृश्चिक राशि

शनि के शुभ प्रभाव आपकी राशि वालों को प्राप्‍त होंगे और धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। इस दरम्यिान प्रतिष्ठित लोगों से आपका संपर्क बढ़ेगा। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। स्थायी संपत्ति से संबंधित काम में सफलता पाएंगे। प्रभाव में वृद्धि होगी। मनोबल ऊंचा रहेगा और भाग्‍य भी हर प्रकार से आपका साथ देगा। परिवार में खुशियों का आगमन होगा और आपके घर में कोई मांगलिक कार्य इस वक्त आयोजित हो सकता है।

मकर राशि


आपकी ही राशि में शनि समेत 5 ग्रहों की पंचायत लगने जा रही है। इस वक्‍त काफी लंबे इंतजार के बाद आपको नौकरी के नए अवसर प्राप्‍त हो सकते हैं। जीवन में उन्नति के अवसर पाएंगे। अचानक धन लाभ मिल सकता है। परिश्रम से अपनी चाहतों और लक्ष्यों को हासिल कर पाएंगे। क्रोध और तनाव पर काबू रखना होगा। इस वक्‍त आपके क्रोध में वृद्धि से जीवनसाथी से आपके संबंध खराब हो सकते हैं। कोई भी बयान काफी सोचकर दें।

कुंभ राशि


ग्रहों के इस विशेष योग का कुंभ राशि वालों को खास लाभ होगा। इस वक्‍त में कारोबारियों को अच्छा लाभ मिलेगा। ग्रहों के शुभ प्रभाव के कारण आप रुकी हुई योजनाओं को आगे बढ़ा पाएंगे। सरकारी कार्यों में सफलता पाएंगे। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन काम का दबाव रहेगा। अपनी लगनशीलता से सफलता पाएंगे। मेहनत करने से आपको भरपूर लाभ होगा और परिवार में भी बेहतर माहौल रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका