न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुरुवार के दिन कर लें इनमें से कोई भी उपाय, खुलेंगे किस्मत के द्वार

आज गुरुवार का दिन हैं जो की भगवान विष्णु और और बृहस्पति देव को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-आराधना और व्रत करने से भगवान विष्णु जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। वहीँ, बृहस्पति को सभी नौ ग्रहों में सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है, साथ ही देवताओं का गुरु भी कहा जाता है। जो आध्यात्मिक उन्नति के साथ साथ धन समृद्धि, प्रतिष्ठा और ज्ञान देने वाला ग्रह है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 15 Sep 2022 7:54:02

गुरुवार के दिन कर लें इनमें से कोई भी उपाय, खुलेंगे किस्मत के द्वार

आज गुरुवार का दिन हैं जो की भगवान विष्णु और और बृहस्पति देव को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-आराधना और व्रत करने से भगवान विष्णु जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। वहीँ, बृहस्पति को सभी नौ ग्रहों में सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है, साथ ही देवताओं का गुरु भी कहा जाता है। जो आध्यात्मिक उन्नति के साथ साथ धन समृद्धि, प्रतिष्ठा और ज्ञान देने वाला ग्रह है। आज के दिन से जुड़े ज्योतिष में कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें कर जीवन में आ रही तमाम बाधाओं को दूर किया जा सकता हैं। आप भी सुखद गृहस्थ जीवन, नौकरी, धन और उच्च शिक्षा चाहते हैं, तो यहां बताए जा रहे उपायों को कर सकते हैं।

इन मंत्रों का करें जप

गुरु ग्रह को प्रबल करने के लिए सुबह स्नान के बाद देव गुरु बृहस्पति की पूजा करें। उसके बाद ओम बृं बृहस्पते नमः मंत्र का जाप कम से कम एक माला करें। तुलसी की माला का उपयोग करें। आपके जीवन में सुख एवं समृद्धि आएगी। धन एवं दौलत में वृद्धि होगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,thrusday remedies,lord vishnu,brihaspati grah

भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पूजा

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी धन और वैभव के प्रतीक हैं। इस दिन बृहस्पतिवार की व्रत कथा भी पढ़ें। इससे दांपत्य जीवन सुखमय होता है और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।

बनाए केसर वाली खीर

अगर कोई व्यक्ति आर्थिक संबंधी परेशानियों से जूझ रहा है तो गुरुवार के दिन उनके द्वारा किया गया एक छोटा सा उपाय उन्हें बहुत लाभ दिला सकता है। गुरुवार के दिन चावलों की खीर बनाएं और उसमें केसर डाल दें इसके बाद इस खीर को भोग भगवान विष्णु को लगाएं और फिर खुद ग्रहण करें।

गाय को खिलाएं आटा

गुरुवार के दिन गाय को आटे की लोई में चने की दाल, गुड़ और हल्दी डालकर खिलाएं। इसके अलावा स्नान के दौरान पानी में एक चुटकी हल्दी डालें। साथ ही इस दिन किसी निर्धन को चने की दाल, केला, पीले वस्त्र आदि क्षमतानुसार दान करें।

हल्दी का टीका

गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए हर गुरुवार पूजा के बाद अपनी कलाई में या गर्दन पर हल्दी का छोटा सा टीका लगा लें। ऐसा करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होगा। साथ ही व्यक्ति को हर कार्य क्षेत्र में धन-लाभ होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,thrusday remedies,lord vishnu,brihaspati grah

केले के पेड़ की परिक्रमा

शास्त्रों में गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने का विधान है। केले के पेड़ का संबंध गुरुदेव बृहस्पति से बताया गया है। इसलिए इस दिन केले की पेड़ की सात परिक्रमा करना काफी अच्छा रहेगा। अगर आपको करियर में कोई परेशानी आ रही है तो केले के पेड़ की सात परिक्रमा करें और फिर केले के पेड़ को जल अर्पित करें। अगर किसी के विवाह में विलंब हो रहा है को उनके लिए भी यह उपाय लाभकारी रहने वाला है।

केले की जड़ करें धारण

अगर किसी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है जो गुरुवार के दिन केले के पेड़ की जड़ लेकर उसे पीले कपड़े में बांध ले और फिर उसे अपने गले में धारण कर लें। ऐसा करने से आपको धन संबंधी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी और शिक्षा के क्षेत्र में आ रही समस्याएं भी हल होंगी। साथ ही इस उपाय को करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

लें गुरु का आशीर्वाद

अगर आप शिक्षा के क्षेत्र में मनचाहा परिणाम पाना चाहते हैं तो इस दिन अपने गुरु का आशीर्वाद लेना न भूलें। साथ ही इस उपाय को करने से गुरु दोष भी शांत होता है। इसके अलावा अगर किसी के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ रही हैं तो वह लोग भी इस उपाय को आजमा सकते हैं।

पीले वस्त्र करें धारण

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इसलिए इस दिन मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए पीले रंग के कपड़े पहनकर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा आपको प्राप्त होगी। दरअसल, भगवान विष्णु को पीला रंग अत्यंत प्रिय है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?