न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बंद किस्मत के ताले की कुंजी बनेगा नारियल, आजमाकर देखें ये चमत्कारी उपाय

ज्‍योतिष शास्‍त्र में भी नारियल का बहुत महत्व माना गया हैं जिसके अनुसार यह आपके जीवन की बंद किस्मत के ताले की कुंजी बन सकता हैं। जी हां, ज्योतिष में नारियल से जुड़े कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें आजमाने से व्यक्ति को धन-दौलत के साथ सुख-शांति मिलती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 19 Sep 2022 9:08:02

बंद किस्मत के ताले की कुंजी बनेगा नारियल, आजमाकर देखें ये चमत्कारी उपाय

सनातन परंपरा में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत नारियल को फोड़कर ही की जाती हैं। नारियल को श्रीफल का दर्जा दिया गया है जिसे हर पूजा में शामिल किया जाता हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार नारियल धन की देवी मां लक्ष्मी का भी प्रतीक माना गया है। ज्‍योतिष शास्‍त्र में भी नारियल का बहुत महत्व माना गया हैं जिसके अनुसार यह आपके जीवन की बंद किस्मत के ताले की कुंजी बन सकता हैं। जी हां, ज्योतिष में नारियल से जुड़े कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें आजमाने से व्यक्ति को धन-दौलत के साथ सुख-शांति मिलती है। आइए जानते हैं नारियल से जुड़े इन ज्योतिष उपायों के बारे में...

astrology tips,astrology tips in hindi,positivity in life,coconut remedies

ग्रह दोषों को शांत करने का उपाय

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु-केतु का दोष है तो उसे दूर करने के लिए शनिवार के दिन एक नारियल के दो भाग करके दोनों भागों में चीनी भर दें। इसके बाद इसे किसी सुनसान जगह पर जमीन में गाड़ दें। इस बात का ध्यान रहे कि जमीन में गाड़ते समय कोई आपको देखे न। ऐसा माना जाता है कि जैसे-जैसे रेंगने वाले कीड़े इन्हें खाते हैं वैसे-वैसे ग्रह दोष भी दूर होने लगते हैं।

नौकरी-व्‍यापार में सफलता पाने का उपाय


गुरुवार के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें साथ ही लक्ष्मी नारायण मंत्र का जप करें। फिर पूजा करने के बाद एक पीले रंग के कपड़े में पानी वाला नारियल, जनेऊ और एक सफेद मिठाई रखकर किसी मंदिर में जाकर भगवान विष्णु को चढ़ा दें। भगवान विष्णु की कृपा से आपके व्यापार में हो रहा नुकसान दूर हो जाएगा।

बुरी नजर उतारने का उपाय


अगर बच्चे को बुरी नजर लग गई है तो उसे दूर करने के लिए नारियल को बच्चे के सिर से लेकर पैर तक 11 बार वार लें और फिर उसको एकांत जगह पर जला दें। उसके बाद जले हुए नारियल को जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से नजर दोष के साथ-साथ सभी नकारात्मक शक्तियों दूर हो जाती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार शुरू हो जाता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,positivity in life,coconut remedies

पैसों की तंगी दूर करने का उपाय

शुक्रवार के दिन लाल कपड़े पहनकर मां लक्ष्मी की पूजा करें और एक साबुत नारियल माता लक्ष्मी को चढ़ाएं। उसके बाद यह नारियल किसी साफ लाल रंग के कपड़े में लपेटकर घर के किसी ऐसे जगह पर पर रख दें जहां किसी की नजर इस नारियल पर ना पड़े। ऐसा करने से घर में धन-दौलत की वृद्धि होगी और घर में सुख समृद्धि भी आएगी।

तरक्‍की में आ रही बाधाएं दूर करने का उपाय


लाख कोशिशों के बावजूद आपके पास पैसे नहीं बचते और आपको मेहनत के बाद भी फल नहीं मिल पा रहा है या फिर आप पर किसी तरह का शनि दोष है तो ऐसे में शनिवार के दिन किसी भगवान शनि मंदिर में जाकर पानी वाले 7 नारियल चढ़ाएं फिर अगले दिन इन सभी नारियल को किसी नदी में विसर्जित कर दें। मान्यता है कि ऐसा करने से शनि दोष दूर होने के साथ पैसों की बचत भी होने लगेगी।

रोग व संकट दूर करने का उपाय


अगर कोई रोग परेशान कर रहा है या फिर अचानक से संकट आ गया है तो एक पानीदार नारियल को मंगलवार या शनिवार के दिन अपने ऊपर से 21 बार वारकर किसी धार्मिक स्थान की आग में डाल दें। आप अपने साथ-साथ अपने पूरे परिवार के सिर से वारकर करेंगे तो और भी उत्तम रहेगा। इसके साथ ही हनुमानजी को लाल चोला चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से सभी रोग व परेशानियां खत्म हो जाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका