न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय, चमकेंगे किस्मत के सितारे

आज हम आपके लिए कर्ज मुक्ति हेतु कुछ उपायों की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें पूरी श्रद्धा के साथ किया जाए तो बेहतर परिणाम मिलेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 01 Aug 2022 8:43:06

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय, चमकेंगे किस्मत के सितारे

कर्ज होना एक बड़ा बोझ बनता हैं जिसे चुकाने में लोगों का सुख-चैन छिन जाता हैं। वैसे तो सभी कोशिश करते हैं कि कर्ज ना लिया जाए, लेकिन आज के भौतिकवादी युग में आवश्‍यकताओं की पूर्ति हेतु या किसी जरूरी काम के लिए कर्ज लेना पड़ ही जाता हैं। हांलाकि लेने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन इसे समय पर ना चुकाया जा सका तो परेशानी बढ़ती चली जाती हैं। कई लोग कर्ज के बोझ में ऐसे परेशान हो जाते हैं कि उनकी पूरी जिंदगी कर्ज चुकाते-चुकाते खत्म हो जाती है और कई तो गलत कदम उठा लेते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कर्ज मुक्ति हेतु कुछ उपायों की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें पूरी श्रद्धा के साथ किया जाए तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

भगवान गणेश को घर पर लगाएं

कर्ज और लोन से मुक्ति के लिए आप घर के मुख्यद्वार पर भगवान गणेश की दो मूर्तियां लगाएं, एक मेन गेट पर और दूसरी मेन गेट पर घर के अंदर की तरफ। दोनों मूर्तियों की पीठ एक-दूसरे से सट जाएं, मूर्तियों को इस तरह लगाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और कर्ज से धीरे-धीरे राहत मिलने लगती है।

शिवलिंग की करें पूजा

आप हर रोज लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार के दिन शिवलिंग पर मसूर की दाल और जल अर्पित करें। इसके बाद ओम ऋण मुक्तेश्वर महादेवाय नम: का जाप करें। इससे आपको कर्ज और लोन से धीरे-धीरे मुक्ति मिल जाएगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,debt remedies

राई का उपाय

दोनों मुट्ठियों में काली राई लें। चौराहे पर पूर्व दिशा की ओर मुंह रखें तथा दाहिने हाथ की राई को बाईं ओर तथा बाएं हाथ की राई को दाहिनी दिशा में फेंक दें। राई फेंकने के पश्चात चौराहे पर सरसों का तेल डालकर दोमुखी दीपक जला देना चाहिए। दीया मिट्टी का रखना चाहिए। यह प्रयोग शनिवार को संध्या के समय करें। श्रद्धा द्वारा किया गया यह उपाय अवश्य कर्ज से मुक्ति दिलाता है। एक बार सफलता न प्राप्त हो तो दोबारा फिर कर लेना चाहिए। यह उपाय शनिश्‍चरी अमावस्या को भी कर सकते हैं।

सूर्यदेव का उपाय

कर्ज मुक्ति के लिए सूर्य देव को जल में रोली, चावल और लाल फूल डालकर अर्घ्य दें। साथ ही ‘ओम आदित्याय नम:’ मंत्र का जप करते रहें। सूर्यदेव से कर्ज मुक्ति के लिए प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी।

माता लक्ष्मी का उपाय

माता लक्ष्मी आपको कर्ज से मुक्ति दिलवाएंगी। इसके लिए आपको मां की सफेद चीज जैसे चावल से बनी खीर और दूध से बने पकवानों का भोग लगाएं। फिर इस भोग को घर में सबसे बड़ी महिला को आदर समेत खिलाएं और सभी को प्रसाद के रूप में दें और स्वयं भी खाएं। घर पर लक्ष्मी माता की कृपा होगी और धीरे-धीरे आपका पूरा कर्ज उतर जाएगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,debt remedies

नारियल का उपाय

एक नारियल पर चमेली का तेल मिले सिन्दूर से स्वस्तिक का चिह्न बनाएं। कुछ भोग (लड्डू अथवा गुड़-चना) के साथ हनुमानजी के मंदिर में जाकर उनके चरणों में अर्पित करके ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें। तत्काल लाभ प्राप्त होगा।

पीपल का उपाय

कर्ज की चिंता से ज्यादा परेशान हैं तो शनिवार की शाम पीपल का पेड़ के नीचे आटे का एक चौमुख दीप सरसों तेल डालकर जलाएं। फिर भगवान से कर्ज से मुक्ति के लिए प्रार्थना करें। माना जाता है कि शनिवार को पीपल पर सभी देवी-देवताओं का वास होता है, इससे मनोकामनाएं पूरी होती है। ऐसा शास्त्रों का मत है।

नीम की लकड़ी का उपाय

शनिवार को शाम को नीम की लकड़ी पर काले तिल का हवन करें। इसके बाद कुल 108 बार आहुति दें। हवन के बाद काली वस्तुओं का दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है।

मूंग का उपाय

तमाम कोशिशों के बाद भी कर्ज चुका नहीं पा रहे हैं तो बुधवार को सवा पाव मूंग पानी में उबाल लें, उसमें थोड़ा गुड़ और घी मिलाकर गाय को खिलाएं। यह उपाय हर बुधवार को नियमित रुप से करना चाहिए। इससे जल्द ही आपको कर्ज से छुटकारा मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?