न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जीवन संवार सकता है कपूर का एक टुकड़ा, जानें इसके चमत्कारी उपाय

ज्योतिष में कपूर से जुड़े कई चमत्कारी उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से सुख-शांति का वास होता है और अचानक धन की भी प्राप्ति होती है। आज हम आपको कपूर के उन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जीवन को संवारने का काम करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 03 Oct 2022 7:32:25

जीवन संवार सकता है कपूर का एक टुकड़ा, जानें इसके चमत्कारी उपाय

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का बहुत महत्व हैं और इस विधि-विधान से पूजा की जाती हैं। पूजा के दौरान कई चीजों को शामिल किया जाता हैं जिसमें से एक हैं कपूर। कपूर को बहुत ही ज्यादा शुभ और पवित्र माना गया है। कहा जाता है कि कपूर की सुगंध मात्र से वह स्थान पवित्र हो जाता है। कपूर जलाने से घर की दूषित हवा उड़ जाती है और वातावरण शुद्ध हो जाता है। कपूर शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। ज्योतिष में कपूर से जुड़े कई चमत्कारी उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से सुख-शांति का वास होता है और अचानक धन की भी प्राप्ति होती है। आज हम आपको कपूर के उन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जीवन को संवारने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

धन प्राप्ति के लिए

तंत्र शास्त्र के अनुसार, गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रख दें। फिर शाम के समय फूल में एक कपूर जला दें और फूल को देवी दुर्गा को चढ़ा दें। इससे आपको अचानक धन की प्राप्ति होगी और आपका रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा। यह कार्य आप कभी भी शुरू करके कम से कम 43 दिनों तक जरूर करें। अगर आप यह कार्य नवरात्रि के दौरान करेंगे तो इसके और सकारात्मक प्रभाव आपको देखने को मिलेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,camphor remedies,positivity in life

नजर उतारने के लिए

परिवार के जिस व्यक्ति को नजर लगने का शक हो, आप उसे सीधा खड़ा करें। इसके बाद कपूर का टुकड़ा लेकर सिर से लेकर पैर तक घड़ी के सुईं घूमने की दिशा में तीन बार नजर उतारें। इसके बाद कपूर को वहीं फर्श पर जला दें। ऐसा करते हुए इस बात का खास ध्यान रखें कि कपूर को किसी अंगारे या कागज पर रखकर न जलाएं बल्कि उसे फर्श पर रखकर सीधे ही आग लगा दें। ऐसा करने से उस व्यक्ति के ऊपर से बुरी नजर उतर जाती है और वह पहले की तरह भला-चंगा हो जाता है।

सेहत को दुरुस्त करने के लिए

अगर आपकी सेहत लंबे वक्त से खराब चल रही है, तो आप नियमित सुबह से लेकर शाम तक कपूर को एक कपड़े में बांधकर अपने पास रखें और जब भी मौका मिले उसे सूंघ लें। ऐसा करने से आपकी सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आप रात में सोते वक्त अपनी तकिया के नीचे भी कपूर रख सकती हैं। ऐसा करने से भी आपको लाभ मिलेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,camphor remedies,positivity in life

घर में सुख-शांति के लिए

घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए हर रोज सुबह-शाम कपूर को घी में भिगोकर जलाएं और पूरे घर में उसकी खुशबू को फैलाएं। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर जाएगी और घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा। इससे घर में हमेशा सुख-शांति का वास होगा और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

नौकरी समस्याओं को दूर करने के लिए

नौकरी या कार्यस्थल में आप किसी भी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं , तो कपूर को एक रूमाल में बांध कर अपनी वर्क डेस्‍क के पास रख लें। ऐसा करने से कपूर अपनी सकारात्‍मक ऊर्जा से आस-पास का माहौल भी सकारात्मक बना देगा।

दांपत्य जीवन में खुशी के लिए

यदि पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा हमेशा बना रहता है तो कपूर का यह उपाय कारगर साबित होगा। इसके लिए पत्नी रात को पति के तकिए के नीचे कपूर को रख दें। इसके बाद सुबह जल्दी उठकर बिना किसी टोक के उसे जला दें। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में हमेशा प्रेम बना रहेगा और शांति रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब