न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नए साल का पहला दिन और हैं शनिवार, ये उपाय दिलाएंगे शनि दोष से मुक्ति

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से शनिदेव को प्रसन्न करते हुए सालभर के लिए दोषों से मुक्ति पाई जा सकती हैं ताकि बुरे समय को टालते हुए अच्छे दिन का आगमन हो।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 01 Jan 2022 8:38:55

नए साल का पहला दिन और हैं शनिवार, ये उपाय दिलाएंगे शनि दोष से मुक्ति

आज साल 2022 का पहला दिन हैं जो कि शनिवार को पड़ रहा हैं। शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित होता हैं। इस साल शनि कुंभ राशि में प्रवेश करने वाला हैं जिसका असर सभी राशियों के जातकों पर पड़ने वाला हैं। इस साल हिंदू नववर्ष का आरंभ भी शनिवार को ही होने जा रहा हैं जिसके चलते इस साल के राजा शनि देव ही हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से शनिदेव को प्रसन्न करते हुए सालभर के लिए दोषों से मुक्ति पाई जा सकती हैं ताकि बुरे समय को टालते हुए अच्छे दिन का आगमन हो। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

इन कार्यों को करने से बचें

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए 1 जनवरी को किसी का दिल न दुखाएं। असत्य बोलने से बचें। मादक पदार्थों का सेवन न करें और अपने माता-पिता की सेवा करें। जरूरतमंदों को तिल, तेल, ऊनी वस्त्र का दान दें। इसके साथ ही यदि आप 1 जनवरी को जरूरतमंदों को भोजन कराते हैं तो इससे भी शनिदेव की कृपा आपको प्राप्त हो सकती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,astrology 2022,lord shani

इन मंत्रों का करें जप

नए साल 2022 के पहले दिन आपको सुबह जल्दी उठकर स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनने चाहिए और इसके बाद पूजा घर में दीया जलाकर सबसे पहले गणेशजी की आराधना करनी चाहिए। इसके बाद भगवान शिव की स्तुति करें और ‘ओम नम: शिवाय’ मंत्र का यथासंभव जप करें। यदि संभव हो तो मंदिर जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करें और शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। इसके साथ ही शिवजी के महामृत्युंजय मंत्र ‘ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्’ का जप करना भी आपके लिए शुभ फलदायक सिद्ध होगा।

इस उपाय को नियमित करें

1 जनवरी को शिव परिवार की पूजा करने से शिवजी और शनिदेव भी आप पर मेहरबान रहेंगे। शनि के प्रतिकूल प्रभाव, साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को भी आप सरलता से पार कर सकेंगे। लेकिन ध्यान रखें जिनकी साढ़ेसाती और ढैय्या आने वाली है वह 1 जनवरी से ही शिवजी और शनि की पूजा नियमित आरंभ कर दें।

astrology tips,astrology tips in hindi,astrology 2022,lord shani

नए साल के पहले दिन इन चीजों का दान करें

1 जनवरी 2022 को शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आपको पूजा घर में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इस दिन काली उड़द, लोहा आदि का दान करने से भी आपको शनि कृपा प्राप्त हो सकती है। साथ ही आपको हर रोज शनि मंदिर में ‘ओम शं शनैश्चराय नम:’ का यथासंभव जप आपको करने चाहिए।

इन राशियों पर होगी शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती

साल 2022 में मिथुन, तुला, कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या होगी। वहीं धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव होगा। इसलिए इन राशियों को जनवरी की पहली तारीख को जरूर शनिदेव को प्रसन्न करना चाहिए। आप हर शनिवार पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही हर रोज शनि चालीसा और शनि स्तोत्र का पाठ करने से भी आपको शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?