न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जमीन-जायदाद के विवादों की उलझन से निजात दिलाएंगे ये आसान उपाय

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से जमीन-जायदाद के विवादों का निपटारा किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 09 Aug 2021 8:50:21

जमीन-जायदाद के विवादों की उलझन से निजात दिलाएंगे ये आसान उपाय

अक्सर देखा जाता हैं कि कई लोगों के जीवन में आए दिन परेशानियां आती रहती हैं और वे किसी न किसी तरह के विवादों में उलझे रहते हैं। ऐसे में एक परेशानी हैं जमीन-जायदाद के विवादों की जिसकी उलझन व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक तनाव देती हैं। कोर्ट में जमीन के विवाद लंबे समय तक परेशानी में डालते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से जमीन-जायदाद के विवादों का निपटारा किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

गाय को खिलाएं गुड़

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर जमीन जायदाद के विवादों ने आपको परेशान कर रखा है तो रविवार के दिन गौशाला में जाकर लाल गाय को गुड़ खिलाएं। ध्यान रहे कि गुड़ को गाय के सामने फेंके नहीं, बल्कि उसको अपने हाथों से खिलाएं। इसके बाद गाय को प्रणाम करें और उसके चरण स्पर्श करके अपनी समस्या से अवगत कराएं, यह उपाय लगातार करते रहें। अचानक आप देखेंगे कि आपको जमीन जायदाद के विवादों से मुक्ति मिल जाएगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,property disputes

भूमि विवाद में भोजन दान का उपाय

अपना घर हो और जमीन संबंधित विवादों से मुक्ति के लिए शुक्रवार के दिन गरीब व जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाएं। साथ ही उनको दान-दक्षिणा के साथ अच्छे से विदा करें। ऐसा करने से धीरे-धीरे भूमि से संबंधित विवादों से आपको मुक्ति मिल जाएगी और आपका अपना घर हो, यह सपना भी पूरा हो जाएगा। इस उपाय के करने से शुक्र ग्रह के दोषों से भी मुक्ति मिलती है।

क्षेत्रपाल देवता की करें पूजा

जमीन जायदाद से संबंधित विवादों से मुक्ति के लिए क्षेत्रपाल की पूजा करना लाभकारी बताया गया है। क्षेत्रपाल को खेतरपाल भी कहा जाता है और भूमि व जमीन के रखवाली के लिए इनकी पूजा की जाती है। जिस क्षेत्र में आप रहते हैं, उसके एक अलग ही क्षेत्रपाल होते हैं, इनकी हर रोज पूजा-पाठ करने से जमीन-जायदाद के विवादों से मुक्ति मिलती है, यह जमीन-जायदाद के मामले में न्याय के देवता माने जाते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,property disputes

मां के आशीर्वाद से पूरे होंगे सभी काम

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर जमीन खरीदने-बेचने या अपना बनाने में कोई समस्या आ रही है तो चैत्र या शारदीय नवरात्र के पहले दिन से दुर्गा मंत्रों का जप करना चाहिए और नौ दिन तक मां भगवती का ध्यान करते रहना चाहिए। साथ ही माता की विधिवत पूजन करें और उनको अपनी समस्याओं से अवगत कराएं। ऐसा करने से भूमि व जमीन संबंधित समस्याओं का अंत होगा और आपका मकान बनने का सपना भी मां के आशीर्वाद से पूरा होगा।

आजमाए शहद का ये उपाय

काफी दिनों से संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है तो किसी भी माह की शुक्ल पक्ष में एक पत्थर पर थोड़ा सा शहद लगा दें और उसको कपड़े से बांध दें। इसके बाद शुक्ल पक्ष के मंगलवार के दिन बहते पानी यानी नदी में प्रवाहित कर दें, ऐसा करने से आपको जल्द से जल्द इन विवादों से छुटकारा मिल जाएगा और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?