न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Mahashivratri 2022 : शिवजी को प्रसन्न करने के लिए करें शिवपुराण में बताए गए ये उपाय

आज इस कड़ी में हम आपको शिवपुराण में बताए गए कुछ उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें करने से भोलेनाथ प्रसन्न होंगे और दुख-दर्द दूर करते हुए आपकी किस्मत को चमकाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 26 Feb 2022 8:04:31

Mahashivratri 2022 : शिवजी को प्रसन्न करने के लिए करें शिवपुराण में बताए गए ये उपाय

देवों के देव महादेव कई लोगों को इष्ट देव हैं जिनसे जुड़ी हर तिथि पर उनके भक्त व्रत-उपवास एवं पूजा करते हुए आशीर्वाद की कामना करते हैं। सोमवार, सावन का महीना, प्रदोष के साथ ही महाशिवरात्रि भी शिव का महापर्व हैं जो 1 मार्च, मंगलवार को हैं। इस दिन भक्तों को पूजा-अर्चना के साथ कुछ उपाय भी करने चाहिए जो प्रभावी होते हुए आपके जीवन को संवारने का काम करें। आज इस कड़ी में हम आपको शिवपुराण में बताए गए कुछ उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें करने से भोलेनाथ प्रसन्न होंगे और दुख-दर्द दूर करते हुए आपकी किस्मत को चमकाएंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

सोमवार को शिवजी की पूजा का महत्‍व

सोमवार का दिन शिवजी की पूजा के लिए सबसे महत्‍वपूर्ण माना गया है। शिवपुराण में बताया गया है कि सोमवार के दिन शिवजी का अभिषेक करने और साथ में चंद्रमा की पूजा करने से व्‍यक्ति को मानसिक बल प्राप्‍त होता है। कहते हैं चंद्रमा को शिवजी ने अपने मस्‍तक पर धारण किया हुआ है इसलिए शिवजी के साथ चंद्रमा की पूजा करना आपको समृद्धिशाली बनाता है और आपके घर में मां लक्ष्‍मी का वास होता है। सोमवार को शिवजी की पूजा के बाद किसी गरीब ब्राह्मण को देसी घी से बना भोजन करवाने से शिवजी की विशेष कृपा मिलती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,mahashivratri 2022,shiv poojan

पारद शिवलिंग की स्‍थापना

अगर आप भी अपने घर में शिवलिंग की स्‍थापना करना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के अवसर पर यह शुभ कार्य कर सकते हैं। महाशिवरात्रि के दिन पारद शिवलिंग की स्थापना करके इनकी पूजा करें। इसके बाद हर दिन शिवलिंग पर शमी के पत्ते चढाएं। इससे धन संपत्ति भोगकर व्यक्ति मृत्यु के बाद उत्तम गति को प्राप्त होता है।

हरसिंगार के फूल

वैसे तो भगवान शिव को भांग, धतूरा, बेलपत्र और आंकड़े के फूल चढ़ाए जाते हैं। लेकिन शिवपुराण में बताया गया है कि शिवजी की पूजा में हरसिंगार के फूलों का प्रयोग करने से मनुष्‍य को सुख शांति और संपत्ति की प्राप्ति होती है। हरसिंगार के फूलों को वास्‍तु में भी बहुत खास माना गया है। कहते हैं इनकी महक से घर में सकारात्‍मक ऊर्जा प्रवेश करती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,mahashivratri 2022,shiv poojan

शिवलिंग पर चावल

शिवपुराण में शिवजी की पूजा में अक्षत का प्रयोग सबसे जरूरी बताया गया है। मान्‍यता है कि शिवजी को अटूट चावल चढ़ाने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है। धन लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। ध्यान रखें कि पूजा में सदैव कच्चे चावल का प्रयोग करना चाहिए और इन्‍हें कम से कम 3 बार स्‍वच्‍छ जल से धोना चाहिए।

बेल के वृक्ष से जुड़ा है यह उपाय

भगवान शिव को बेलपत्र सर्वाधिक प्रिय है और शिवजी की पूजा में बेलपत्र का महत्‍व सबसे ज्‍यादा है। शिवपुराण में बताया गया है कि किसी भूखे व्यक्ति को बेल के वृक्ष के नीचे खीर का भोजन करवाने से मनुष्य को शिवजी की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे व्यक्ति साक्षात शिवजी को भोजन करवाने का पुण्य प्राप्त करके जीवन में तमाम भौतिक सुखों को हासिल कर लेता है और मृत्‍यु के बाद बैकुंठ को प्राप्‍त करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?