न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुद्धि और समृद्धि की प्राप्ति करवाते हैं बसंत पंचमी पर किए गए ये उपाय, संवरेगा आपका जीवन

आज इस कड़ी में हम आपको बसंत पंचमी पर किए जाने वले कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपका जीवन संवारने का काम करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 05 Feb 2022 8:17:47

बुद्धि और समृद्धि की प्राप्ति करवाते हैं बसंत पंचमी पर किए गए ये उपाय, संवरेगा आपका जीवन

माघ मास के शुक्‍ल पक्ष की पंचमी को बसंत पंचमी के तौर पर मनाया जाता हैं जो कि आज हैं। बसंत पंचमी के दिन ही मां सरस्‍वती का प्राकट्य हुआ था और पूरे संसार को ध्‍वनि का उपहार मिला था। आज के दिन ज्ञान और बुद्धि-विवेक की अधिष्‍ठात्री देवी मां सरस्वती का पूजन कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया जाता हैं। मां सरस्वती की कृपा से व्यक्ति के जीवन में सुधार आता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बसंत पंचमी पर किए जाने वले कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपका जीवन संवारने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

इन चीजों का लगाएं भोग

बसंत पंचमी पर मां सरस्‍वती को मालपुआ और खीर में केसर मिलाकर भोग लगाएं। माना जाता है कि मां सरस्‍वती को बूंदी भी बेहद प्रिय हैं। इसलिए इस दिन पूजापाठ के उपरांत बूंदी का भोग भी लगा सकते हैं। बंगाली समुदाय के लोग इस दिन मां सरस्‍वती को बेर अर्पित करते हैं और फिर उसके बाद स्‍वयं खाते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,basant panchami,maa saraswati

बसंत पंचमी पर गुरुओं की पूजा

बसंत पंचमी के अवसर पर अपने गुरु की पूजा करने की भी परंपरा है। दरअसल इस दिन ज्ञानदात्री मां सरस्‍वती की पूजा की जाती है। इसलिए हमें शिक्षा देने वाले आचार्यों और गुरुओं को भी इ स दिन सम्‍मानित किया जाता है। आज के परिवेश में आप इसको इस तरह से कर सकते हैं कि जिस शिक्षक ने आपको पढ़ाया हो, बसंत पंचमी के दिन उनसे भेंट करें और उनको उपहार भी दें।

गुलाल का महत्‍व

बसंत पंचमी पर अपने घर के छोटे बच्‍चों के हाथों से मां सरस्‍वती की पूजा करवाएं और मां का आशीर्वाद लें। मां सरस्‍वती के चरणों में गुलाल जरूर रखें और गुलाल से मां के चरणों की पूजा करें। हमारे देश के कुछ स्‍थानों पर बसंत पंचमी से ही होली खेलने की परंपरा का शुभारंभ हो जाता है।

पढ़ने वाले बच्‍चों के लिए खास उपाय

सरस्वती पूजा के दिन ज्ञान और विद्या में वृद्धि करने के लिए जो विषय आपको सबसे कठिन लगे उसे मनन करके ध्यान से पढ़ें। आपकी रुचि विषय में बढ़ेगी और विषय भी फिर कठिन नहीं लगेगा। इस दिन घरों में बच्‍चों को उनके अभिभावक उनका पसंदीदा विषय पढ़ाएंगे तो उनका भविष्‍य में जरूर उनका नाम रोशन करेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,basant panchami,maa saraswati

छोटे बच्‍चों को दें ये उपहार

बसंत पंचमी के दिन छोटे बच्‍चों को और अन्‍य जरूरतमंदों को कलम, पेंसिल,कॉपी, किताब गिफ्ट करें। कहते हैं कि ऐसा करने से मां सरस्‍वती आप पर सदैव प्रसन्‍न रहती हैं और आपके मस्तिष्‍क में सदैव अच्‍छे विचार आते हैं।

श्रीकृष्ण और देवी राधा की पूजा

बसंत पचंमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण और देवी राधा की पूजा भी जरूर करनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि बसंत पंचमी से ही भगवान ने होली पर्व की शुरुआत की थी। इनकी पूजा से कामदेव और रति भी प्रसन्न होते हैं और गृहस्थी में प्रेम और मधुरता बनी रहती है। अगर पति-पत्‍नी के बीच अक्‍सर झगड़ा रहता है तो ऐसे दंपती को बसंत पंचमी के दिन रति और कामदेव की पूजा करनी चाहिए। आपको हर प्रकार से दांपत्‍य जीवन का सुख प्राप्त होगा।

संगीत में रुचि रखने वाले लोग ऐसा करें

जो लोग संगीत और कला जगत में रुचि रखते हैं उन्हें बसंत पचंमी के दिन अपनी कला का अभ्यास जरूर करना चाहिए। इससे देवी सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है। सरस्वती देवी के मंत्र ओम ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः, का कम से कम 108 बार जप करें। इसके साथ ही सरस्वती स्तोत्र का भी पाठ करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?