न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नौकरी और व्यापार में आ रही परेशानी को दूर करेंगे ये ज्योतिषीय उपाय, आइये जानें

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से नौकरी और व्यापार में आ रही परेशानीयों को आसानी से दूर किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 01 Jul 2021 7:08:21

नौकरी और व्यापार में आ रही परेशानी को दूर करेंगे ये ज्योतिषीय उपाय, आइये जानें

नौकरी हो या व्यापार उसे सुचारु रूप से चलाने के लिए मेहनत तो करनी ही पड़ती हैं। आए दिन कोई नई समस्या उठती हैं जो कि काम में बाधा डालती हैं और परेशानियां खड़ी हो जाती हैं। कई बार तो ऐसे हालात बन जाते हैं की बेरोजगार होने की नौबत आ जाती हैं। ऐसे में आपको मेहनत के साथ किस्मत को भी चमकाने की जरूरत होती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से नौकरी और व्यापार में आ रही परेशानीयों को आसानी से दूर किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

astrology tips,astrology tips in hindi,remedies job and business problems

जब नौकरी म‍िलने की समस्‍या हो तब

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार, अगर क‍िसी जातक को नौकरी न म‍िल रही हो तो उसे उड़द की दाल का टोटका करना चाह‍िए। इसके ल‍िए लगभग तीन सौ ग्राम काले उड़द का आटा लें। इसे ब‍िना छाने गूंथ लें और हल्की आंच पर इसकी रोट‍ियां तैयार कर लें। इसके बाद इन रोट‍ियों की गोल‍ियां तैयार करके इन्‍हें मछल‍ियों को ख‍िला लें। यह क्रम आप क‍िसी भी सोमवार से शुरू करें और न‍ियम‍ितरूप से इसे 40 द‍िनों तक करते रहें। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने नौकरी न म‍िलने की समस्‍या दूर हो जाती है।

यह टोटका द‍िला सकता है इंटरव्‍यू में सफलता

अगर क‍िसी जातक को इंटरव्‍यू में बार-बार असफलता म‍िल रही हो तो उसे गुरुवार का यह टोटका करना चाह‍िए। इसके ल‍िए जातक क‍िसी भी गुरुवार को एक कौए को घर ले आएं। इसके बाद न‍ियम‍ितरूप से उसे दाना-पानी दें और रव‍िवार की सुबह कौए को खीर खाने के ल‍िए दें। इसके बाद जब भी इंटरव्‍यू देने जाएं तो घर से न‍िकलते समय और इंटरव्‍यू स्‍थल में प्रवेश करते समय दाह‍िना पैर ही पहले रखें। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से इंटरव्‍यू में सफलता म‍िलती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,remedies job and business problems

मंत्र का यह टोटका भी है बड़े काम का

ऐसे जातक जो नौकरी तो कर रहे हैं लेक‍िन समस्‍याएं आए द‍िन उनके पीछे पड़ी रहती हैं। कभी सहयोगी परेशान करते हैं तो कभी उच्‍चाध‍िकारी एक के बाद एक नई मुसीबत खड़ी कर देते हैं। इन समस्‍याओं से परेशान जातकों को मंत्र ‘ऊं ह्रीं वाग्वादिनी भगवती मम कार्यसिद्धि करि करि फट् स्वाहा’ का 11 द‍िनों तक न‍ियम‍ित रूप से 21 बार जप करना चाह‍िए। इस मंत्र का जप सफेद आसन पर पूर्व द‍िशा में बैठकर करना चाह‍िए। इसके अलावा यह भी ध्‍यान रखें क‍ि मंत्र हमेशा हमेशा स्‍फट‍िक की माला से ही क‍िया जाना चाह‍िए। जब नौकरी की द‍िक्‍कतें दूर हो जाएं तो माला को प्रणाम करके समस्‍याएं दूर करने के ल‍िए भगवानजी को धन्‍यवाद कहना ब‍िल्‍कुल भी न भूलें।

इन मंत्रों के टोटके दूर कर सकते हैं व्‍यापार की द‍िक्‍कतें

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार, अगर आपके चलते हुए व्‍यापार में कोई द‍िक्‍कत आ रही है या फ‍िर नया व्‍यापार शुरू करने में कोई द‍िक्‍कत हो। ऐसे में जातकों को मंत्र ‘ऊं नमः भगवते पद्मपद्मात्य ऊं पूर्वाय दक्षिणाय पश्चिमाय उत्तराय अन्नपूर्ण स्थ सर्व जन वश्यं करोति स्वाहा।,’ ‘ नमः काली कंकाली महाकाली मुख सुंदर जिये व्याली चार बीर भैरों चौरासी शत तो पूजूं मानये मिठाई अब बोलो काली की दुहाई’ और ‘ऊं नमो पद्मावती पद्मनेत्र वज्र बज्रांकुश प्रत्यक्षं भवति’ का जप करना चाह‍िए। मान्‍यता है क‍ि इन मंत्रों के जप से जातकों के व्‍यापार में आने वाली द‍िक्‍कतें हों या फ‍िर व्‍यापार शुरू करने में आने वाली समस्‍याएं हों, धीरे-धीरे सभी दूर होने लगती हैं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें)

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका