न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संकटों का निवारण करेंगे पितृपक्ष एकादशी पर किए गए ये उपाय, बढ़ेंगी सुख-समृद्धि

प्रतिवर्ष आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को इंदिरा एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ व्रत, तर्पण और श्राद्ध भी किया जाता हैं। इससे आको तो सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता ही हैं, लेकिन पितरों को भी जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन श्राद्ध करने वाले व्यक्ति को वेदों के समान ज्ञान प्राप्त होता है और उसे निरंतर ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 21 Sep 2022 8:10:10

संकटों का निवारण करेंगे पितृपक्ष एकादशी पर किए गए ये उपाय, बढ़ेंगी सुख-समृद्धि

प्रतिवर्ष आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को इंदिरा एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ व्रत, तर्पण और श्राद्ध भी किया जाता हैं। इससे आको तो सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता ही हैं, लेकिन पितरों को भी जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन श्राद्ध करने वाले व्यक्ति को वेदों के समान ज्ञान प्राप्त होता है और उसे निरंतर ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। ज्योतिष में भी इस दिन का बहुत महत्व बताया गया हैं और इस दिन से जुड़े कई उपाय भी बताए गए हैं जिन्हें करने से आपके कई संकटों का निवारण होगा। आइये जानते हैं जीवन में खुशहाली बनाए रखने के लिए आपको इंदिरा एकादशी के दिन कौन से उपाय करने चाहिए।

सुख-समृद्धि के लिए उपाय

इंदिरा एकादशी के दिन ब्राह्मण भोज से पहले पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और पितरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। इसके साथ ही पितरों को याद करते हुए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,indra ekadashi 2022,lord vishnu

जीवन में उन्नति के लिए उपाय

अगर आपको उन्नति के मार्ग में आये दिन मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है तो आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर एक कच्चे सूत के धागे का गोला लेना चाहिए। इसके बाद पीपल के पेड़ के पास जाना चाहिए और उसके तने पर सात बार वो कच्चा सूत लपेटना चाहिए। फिर दोनों हाथ जोड़कर शनिदेव का ध्यान करते हुए मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र है- ‘ऊँ ऐं श्रीं ह्रीं शनैश्चराय नमः। ‘आज ऐसा करने से आपको अपने उन्नति के मार्ग में आये दिन मुसीबतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मोक्ष प्राप्ति के लिए उपाय

पितृपक्ष की एकादशी तिथि का व्रत करने और पितरों के नाम का दान-पुण्य करने से जातक को मृत्यु के बाद यमदूतों का भय नहीं रहता है और आत्मा का सफर आसान हो जाता है। साथ ही पितरों को मोक्ष की भी प्राप्ति होती है इसलिए इस एकादशी को पुण्यदायी और मोक्षदायी माना गया है।

astrology tips,astrology tips in hindi,indra ekadashi 2022,lord vishnu

नौकरी में प्रमोशन के लिए उपाय

अगर आप नौकरी कर रहे हैं और बहुत दिनों से आपकी आमदनी नहीं बढ़ पा रही है तो अपनी आमदनी में बढ़ोतरी के लिये आज के दिन आपको एक काला कोयला लेना चाहिए और उसे बहते जल में प्रवाहित करना चाहिए। साथ ही इस मंत्र का जाप करना चाहिए- ‘शं शनैश्चराय नमः। आज बहते जल में काला कोयला प्रवाहित करने से और शनि के इस मंत्र का जाप करने से आपकी आमदनी में जल्द ही बढ़ोतरी होगी।

पापों से मुक्ति के लिए उपाय

इंदिरा एकादशी के दिन सूर्योदय और सूर्यास्त का समय तुलसी के सामने पांच देसी घी का दीपक जलाएं और 11 बार परिक्रमा करते हुए 'ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जप करते रहें। ऐसा करने से पूर्व जन्म में किए गए जाने-अनजाने पापों से मुक्ति मिलती है और इसका पुण्य फल पितरों को प्राप्त होता है, जिससे वह घर में सुख-शांति और ऐश्वर्य का आशीर्वाद देते हैं।

पितरों को पुण्य फल के लिए उपाय

इंदिरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए घर के मुख्य द्वार के सामने गाय को हरा चारा या पालक खिलाएं और चरणों को स्पर्श करते हुए पुण्य फल पितरों को प्रदान करें। ऐसा करने से पितरों को अधोगति से मुक्ति मिलती है और जातक की कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?