न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के अलावा खरीदें ये शुभ चीजें, जीवन में आएगी सुख-शांति

अक्षय तृतीया 2025 पर जानिए 7 शुभ वस्तुएं जिन्हें खरीदने से घर में सुख, समृद्धि और धन का वास होता है। मिट्टी का घड़ा, कौड़ी, जौ और दक्षिणावर्ती शंख जैसे उपायों से पाएं शुभ फल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Apr 2025 6:22:13

अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के अलावा खरीदें ये शुभ चीजें, जीवन में आएगी सुख-शांति

क्षय तृतीया, जिसे 'अखा तीज' भी कहा जाता है, इस साल 30 अप्रैल 2025, बुधवार के दिन मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में यह दिन अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया दान और खरीदी कभी क्षय नहीं होती, बल्कि सौभाग्य और समृद्धि को बढ़ावा देती है। यदि सोना-चांदी खरीदना आपके बजट में नहीं है, तो भी आप कुछ अन्य शुभ वस्तुएं खरीदकर अपने जीवन में सुख-शांति और तरक्की ला सकते हैं। आइए जानते हैं, अक्षय तृतीया पर किन सात चीजों की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है:

1. मिट्टी का घड़ा :अक्षय तृतीया के दिन मिट्टी का घड़ा खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसे घर में जल भरकर रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और आर्थिक संकट दूर होते हैं। पूजा स्थल पर भी इसे रखा जा सकता है।

2. पीतल या तांबे के बर्तन : यदि सोने-चांदी के बर्तन खरीदना संभव नहीं हो, तो पीतल या तांबे के बर्तन भी बेहतरीन विकल्प हैं। इन्हें घर में लाने से वातावरण शुद्ध होता है और देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

3. कौड़ी : कौड़ी को मां लक्ष्मी का प्रिय माना जाता है। इस दिन 11 कौड़ियां खरीदकर लाल कपड़े में बांधकर पूजा स्थल पर रखने से तिजोरी में धन की वृद्धि होती है और घर में समृद्धि का वास होता है।

4. जौ : जौ को धरती माता का पहला अन्न और भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है। अक्षय तृतीया पर जौ खरीदकर घर लाने से घर में अनंत सुख और पुण्य की प्राप्ति होती है।

5. पीली सरसों : पीली सरसों खरीदना भी इस दिन बेहद शुभ माना गया है। इसे पूजा स्थल पर रखने से घर में धन, ऐश्वर्य और सौभाग्य का आगमन होता है।

6. दक्षिणावर्ती शंख : धन और सुख-शांति की कामना करने वालों के लिए दक्षिणावर्ती शंख घर में रखना विशेष लाभकारी होता है। मान्यता है कि यह शंख माता लक्ष्मी के भाई का प्रतीक है और इसे घर में स्थापित करने से सकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक समृद्धि प्राप्त होती है।

7. रूई : यदि आप बड़ी वस्तुएं नहीं खरीदना चाहते तो साधारण रूई भी खरीद सकते हैं। इसे पूजा में दीपक जलाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिससे घर में शांति और सकारात्मकता बनी रहती है।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारी पूर्ण रूप से सत्य और सही होने का दावा नहीं किया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब