न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय नवमी पर करें ये उपाय, दूर होगी आपकी सभी समस्याएं

शास्त्रों में इस दिन से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें कर जीवन की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 12 Nov 2021 8:57:56

अक्षय नवमी पर करें ये उपाय, दूर होगी आपकी सभी समस्याएं

आज अक्षय नवमी का पावन पर्व हैं जिसे आंवला नवमी के रूप में भी जाना जाता हैं। इस दिन आंवला वृक्ष के पूजा करने का विधान है। यह दिन पौराणिक और ज्योतिषीय रूप से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता हैं। इस दिन जप-तप, दान, तर्पण आदि धार्मिक कार्य कर सौभाग्य, आरोग्य और सुख की प्राप्ति की जाती हैं। शास्त्रों में इस दिन से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें कर जीवन की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको अक्षय नवमी के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए लाभकारी साबित होंगे।

इस स्तोत्र का करें पाठ

अक्षय नवमी के दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करने के बाद कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना बहुत उत्तम माना गया है। ऐसा करने से भगवान विष्णु और शिव के साथ माता लक्ष्मी की भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। अक्षय नवमी के दिन सुबह-शाम इस स्तोत्र का पाठ करने से जीवन में वैभव की प्राप्ति होती है और धन संचय का बल मिलता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,akshaya navmi

इसकी पूजा से बढ़ेगी सुख-समृद्धि

अगर आपके घर के आसपास आंवले का वृक्ष है तो अक्षय नवमी के दिन वृक्ष पर हल्दी से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं और जल में दूध मिलाकर आंवले की जड़ को सींचे। इसके बाद उसकी पूजा करेंगे तो घर में सुख-समृद्धि का वास होगा और अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो वह भी निकल जाएगा।

इस उपाय से आरोग्य की होगी प्राप्ति

अक्षय नवमी के दिन भगवान विष्णु को आंवले का प्रसाद अर्पित करना चाहिए और सामर्थ्यानुसार आंवले का दान भी करना चाहिए। साथ ही पूरे परिवार के साथ खुद भी आंवले के प्रसाद ग्रहण करना चाहिए। इस दिन किसी भी रूप में आंवले का सेवन करना बेहद लाभदायक माना जाता है। ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,akshaya navmi

इस उपाय से धन-धान्य की नहीं होगी कमी

आंवले के पेड़ के नीचे सात्विक भोजन बनाकर गरीब व जरूरतमंद लोगों को खिलाना बहुत कल्याणकारी माना जाता है। ध्यान रखें कि भोजन में आंवले से कोई न कोई व्यंजन जरूर होना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती।

इस उपाय से मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

अक्षय नवमी के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पांच कुंवारी कन्याओं को घर में बुलाकर खीर खिलाएं और सभी कन्याओं को पीला वस्त्र व दक्षिणा देकर विदा करें। इसके बाद घर की सबसे बड़ी महिला को खीर खिलाएं और आशीर्वाद लें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति का वास होगा और माता लक्ष्मी की अपने भक्तों पर कृपा बनी रहेगी।

इस उपाय से होगी वृद्धि

अगर दीपावली के पर्व पर कोई खरीदारी करना चाह रहे थे लेकिन किसी कारणवश नहीं कर पाए थे तो अक्षय नवमी का दिन खरीदारी के लिए बेहद शुभ रहेगा। साथ ही इस दिन सोना-चांदी या फिर अन्य धातु की खरीदारी करने का लाभ आप ले सकते हैं और इन चीजों में दिन दोगुनी रात चौगुनी वृद्धि होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?