न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर के वास्तु को मजबूत करती हैं ये मूर्तियां, खूबसूरती बढ़ाने के लाती हैं खुशियां

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी मूर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ ही वास्‍तु दोष को समाप्त करते हुए घर में खुशियों का आगमन करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 03 Jul 2021 9:16:33

घर के वास्तु को मजबूत करती हैं ये मूर्तियां, खूबसूरती बढ़ाने के लाती हैं खुशियां

घर वास्तुसंगत हो तो इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता हैं। ऐसे में घर से वास्तु दोष दूर करने के लिए लोग कई जतन करते हैं ताकि नकारात्मकता को दूर किया जा सकें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी मूर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ ही वास्‍तु दोष को समाप्त करते हुए घर में खुशियों का आगमन करते हैं। तो आइये जनाते हैं उन मूर्तियों के बारे में जिनमें से किसी एक को भी घर में लगाना वास्‍तु में बेहद शुभ माना जाता है।

ऊंट की स्‍टैच्‍यू

वास्‍तु और फेंगशुई में ऊंट को तरक्‍की से जोड़कर देखा जाता है। घर में ऊंट की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। ड्रॉइंग रूम में या फिर लिविंग रूम में ऊंट की मूर्ति आप लगा सकते हैं। इसे आप उत्‍तर-पश्चिम दिशा में लगाएं तो बेहतर होगा। ऐसा करना आपके करियर और व्‍यापार में सफलता देने वाला माना जाता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,lucky statues,positivity in life

हाथी की स्‍टैच्‍यू

पौराणिक काल से हाथी को धन और ऐश्‍वर्य का प्रतीक माना जाता है। मां गजलक्ष्मी की सवारी होने की वजह से हाथी को सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला जीव माना जाता है। हाथी की स्‍टैच्‍यू यदि आप अपने घर में लगाते हैं तो आपके घर पर भी मां लक्ष्‍मी की कृपा होगी। इसे आप उत्‍तर या पूर्व दिशा में लगाएं तो सबसे शुभ होगा। वहीं ऐसा भी माना जाता है कि बेडरूम में चांदी के हाथी की मूर्ति रखने से राहु के अशुभ प्रभाव आपके ऊपर से समाप्‍त होते हैं। अगर आप इसकी स्‍टैच्‍यू नहीं रख सकते हैं तो उचित स्‍थान पर तस्‍वीर भी लगा सकते हैं।

मछली की स्‍टैच्‍यू

वैसे तो लोग अक्‍वेरियम अपने घर में लगवाना पसंद करते हैं और उसमें रंग-बिरंगी मछलियां रखते हैं। वास्‍तु और फेंगशुई दोनों में ही म‍छलियों को बेहद शुभ माना जाता है। अगर आपके लिए घर में अक्‍वेरियम लगवाना संभव न हो तो आप घर में पीतल या फिर चांदी की मछली भी रख सकते हैं। इसका प्रभाव भी उतना ही शुभ होता है। मछली को घर में पूर्व या उत्‍तर दिशा में रखें।

गाय की स्‍टैच्‍यू

गाय की सेवा करना हिंदू धर्म में हर व्‍यक्ति का कर्तव्‍य माना जाता है। गांव के परिवेश से जुड़े बहुत से लोग जिनका घर बड़ा होता है गाय को पालते भी हैं, लेकिन आजकल की दिनचर्या में सबके लिए ऐसा कर पाना संभव नहीं है। इसलिए आप अपने घर में गाय की प्रतिमा को सजा सकते हैं। यह प्रतिमा पीतल की हो या सफेद पत्‍थर की तो सबसे शुभ माना जाता है। घर में गाय कर मूर्ति रखने से बच्‍चों का स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर रहता है और उनका मन पढ़ाई में लगता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,lucky statues,positivity in life

हंसों का जोड़ा

हंस को प्रेम शांति और सौहार्द का प्रतीक माना जाता है। हंस के जोड़े की स्‍टैच्‍यू आप अपने लिविंग रूम में लगा सकते हैं। इससे आपको आर्थिक लाभ होने के साथ ही घर में प्रेम सौहार्द्र का माहौल बना रहेगा। घर के में बत्‍तख के जोड़े की मूर्ति लगाने से पति और पत्‍नी के बीच संबंध बेहद मधुर बने रहते हैं।

कछुए की स्‍टैच्‍यू

कछुए का घर में होना बहुत शुभ होता है। कुछ लोग अपने अक्‍वेरियम में कछुआ डालते हैं। पौराणिक मान्‍यताओं में कछुए को भगवान विष्‍णु का रूप माना जाता है, इस वजह से लोग इसे अपने घर में रखना पसंद करते हैं। अगर आप जीता जागता कछुआ नहीं रख सकते हैं तो घर में उत्‍तर दिशा में कछुए की स्‍टैच्‍यू लगा सकते हैं। इसका प्रभाव भी उतना ही शुभ माना जाता है। वहीं ड्राइंग रूप में मुख्‍य द्वार की तरफ मुख करके धातु का कछुआ भी रख सकते हैं। घर में जहां आप अपना धन रखते हैं वहां छोटा सा चांदी का कछुआ भी रख सकते हैं।

तोते का स्‍टैच्‍यू

वास्‍तु में तोते को प्रेम और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है और यह घर में पॉजिटिविटी को बढ़ाता है। तोते की स्‍टैच्‍यू या फिर तस्‍वीर आप अपने बच्‍चों के कमरे में लगाएंगे तो ऐसा करने से उनकी एकाग्रता बढ़ती है और उनका मन पढ़ाई में लगता है। वहीं फेंगशुई के अनुसार, तोते को पृथ्‍वी, अग्नि, जल, लकड़ी और धातु का प्रतीक होता है। घर में तोते को पालने या फिर तोते की मूर्ति लगाने से माहौल खुशहाल रहता है और धन-वैभव में वृद्धि होती है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें)

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?