मेरा नाम है सेजल'! सेजल का मतलब पता है?

'जब हैरी मेट सेजल' की टीम ने फिल्म का एक और 'मिनी ट्रेल' रिलीज किया। फिल्म के इस नई ट्रेल में अनुष्का उर्फ सेजल शाहरुख उर्फ हैरी को अपने नाम का अर्थ समझाया। इस फिल्म में अनुष्का अपने सबसे अच्छे गुजराती अवतार में नजर आ रही हैं, जो पंजाबी मुंडा हैरी को अपने नाम का अर्थ समझा रही हैं। यह मिनी ट्रेल आगे फिल्म में दिखाए जाने वाले हैरी और सेजल के रिश्ते का एक अंतर्दृष्टि रूप दर्शाता नजर आ रहा है। फिल्म के मोंटाज में सेजल के बातूनी और बेबाक रूप को उजागर किया जा रहा है तो वहीं हैरी का स्पष्टवादी रूप नजर आया।
Share this article