मुंबई : वीडियो कॉल करके एक शख्स ने महिला को दिखाया प्राइवेट पार्ट, करने लगा अश्लील हरकत

मुंबई में एक शख्स ने महिला को वीडियो कॉल करके अचानक प्राइवेट पार्ट दिखाए और स्क्रीन पर ही मास्टरबेट करने लगा। महिला ने स्क्रीन के स्नैपशॉट लेकर पुलिस को भेज दिए हैं। मुंबई के खार थाने की पुलिस ने एक्शन लेते हुए महिला का अपमान और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी शख्स की तलाश की जा रही है। महिला ने बताया कि वह खार में स्थित अपने घर में थी, तभी अनजान नंबर से स्काइपे पर कॉल आया। पुलिस ने कहा है कि इस तरह का ये पहला मामला है। पेशे से स्क्रिप्ट राइटर महिला ने बताया कि घटना शुक्रवार की है। उन्होंने कहा कि आरोपी का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था। महिला ने घटना के तुरंत बाद ट्वीट करके मुंबई पुलिस को जानकारी दी।

बाद में महिला को एफआईआर के लिए थाने बुलाया गया। एफआईआर के मुताबिक, शाम के 4:21 बजे महिला को कॉल किया गया था। महिला ने एक ट्वीट में मदद के लिए मुंबई पुलिस और अन्य लोगों को शुक्रिया कहा।

पुलिस ने कहा कि ऑनलाइन मास्टरबेट करने या प्राइवेट पार्ट दिखाने के खिलाफ पहली बार केस दर्ज कराया गया है। साइबर पुलिस की मदद से आरोपी के नंबर को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।