7वां वेतन आयोग: यूपी सरकार ने 21 लाख कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, बढ़ाया 5% DA, 25 अक्टूबर से पहले होगा भुगतान

उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) ने अपने 21 लाख कर्मचारियों के डीए में 5% की बढ़ोत्तरी की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही अब कर्मचारियों को 12 की जगह 17% डीए मिलेगा। बता दे, केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के डीए में पहले ही 5% की बढ़ोतरी कर चुकी है। जिसके बाद राज्य कर्मचारियों की भी इसमें बढ़ोतरी की आस बन गई थी। राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 21 लाख कर्मचारियों, अधिकारियों व शिक्षकों को फायदा मिलेगा। साथ ही ये भी सुनिश्चित किया गया है कि वेतन, बोनस और भत्ते का भुगतान दिवाली से पहले ही कर दिया जाए। भुगतान के लिए सरकार ने 25 अक्टूबर का एलान किया है।

वही उत्तर प्रदेश के अलावा तमिलनाडु सरकार ने भी अपने लाखों कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा किया है। उनका DA (महंगाई भत्‍ता) 5% बढ़ा दिया है। अब राज्‍य कर्मचारियों को 12 की बजाय 17% DA मिलेगा। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2019 से लागू होगी। राज्‍य कर्मचारियों को जुलाई से सितंबर के DA का एरियर भी मिलेगा। तमिलनाडु सरकार का यह आदेश 17 अक्‍टूबर को जारी हुआ है। प्रिंसिपल सेक्रेटरी एस कृष्‍ण्‍न के मुताबिक DA का एरियर तुरंत जारी होगा। इसे ECS के जरिए कर्मचारियों के खाते में तुरंत क्रेडिट कर दिया जाए। आदेश के मुताबिक DA में बढ़ोतरी टीचिंग स्‍टाफ के लिए भी की गई है। यानि एजुकेशनल इंस्टिट्यूट के गैर शिक्षक भी इसका फायदा पाएंगे। इसमें AICTE इंस्‍टि‍ट्यूट, फिजिकल एजुकेशन डायरेक्‍टर, लाइब्रेरियन, सरकारी सहायता प्राप्‍त पॉलीटेक्निक, स्‍पेशल डिपलोमा इंस्टिट्यूशन, आंगनबाड़ी कर्मचारी, पंचायती राज विभाग के कर्मचारी आएंगे।