अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी की सड़कों पर गुरुवार देर रात लगभग 10 बजे अंधाधुन गोलीबारी हुई है। इस हादसे में 1 की मौत हो गई है और 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गोलीबारी का स्थान व्हाइट हाउस से कुछ ही दूरी पर है, जो कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का निवास है। स्थानीय पुलिस ने कन्फर्म किया है कि ये हादसा वॉशिंगटन के नॉर्थ वेस्ट में कोलंबिया रोड पर हुआ है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, राजधानी की गलियों में देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट सुनी गई। इसके बाद कई एंबुलेंस में लोगों को अस्पताल लेकर जाते हुए देखा गया है। DC Fire and EMS टीम ने भी इस बात की पुष्टि की है कि कई लोगों को गोली लगी है, मगर नुकसान की पुष्टि नहीं की गई है।