हथकड़ी से बांधकर 2 पुलिसवालों ने लड़की से किया 'रेप', नहीं होगी जेल

अमेरिका में दो पुलिस वालों ने हथकड़ी से बांधकर एक संदिग्ध लड़की का 'रेप' किया लेकिन चौकाने वाली बात ये है कि कोर्ट उन्हें जेल की सजा नहीं दी है। जज ने कहा कि पुलिस अफसरों के खिलाफ महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं, लेकिन पीड़िता के बयान में क्रेडिबिलिटी की कमी की वजह से रेप का आरोप हटाया जाता है।

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, रेप के आरोप लगाए जाने के बाद न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट के अधिकारी एडी मार्टिन्स और रिचर्ड हॉल को 25 साल की जेल की सजा दी जा सकती थी। पुलिस वालों ने 2017 में घटना को अंजाम दिया था। लड़की ने कहा कि वह हथकड़ी से बंधी थी और उसके साथ जबरदस्ती की गई। लेकिन पुलिस वालों ने कोर्ट में कहा कि सहमति से संबंध बने थे और वह हथकड़ी में नहीं थी। इस घटना के बाद न्यूयॉर्क में नया कानून बनाया गया था और कस्टडी में रहने के दौरान किसी व्यक्ति से सेक्स को गैरकानूनी करार दिया गया था।

शुरुआत में पुलिस अफसरों पर रेप के आरोप लगाए गए, लेकिन बाद में उन्हें हटा लिया गया। आरोपी पुलिस वालों ने एक समझौते के तहत कुछ आरोप स्वीकार कर लिए। न्यूयॉर्क स्टेट सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें कार्यस्थल पर दुर्व्यवहार का दोषी पाया। दरहसल, ड्रग रैकेट पर कार्रवाई के दौरान पुलिस अफसर अंडरकवर अभियान चला रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ड्रग के साथ लड़की को पकड़ा था। पीड़ित लड़की ने फैसले पर सवाल उठाए हैं। उनके वकील ने कहा- पीड़िता के साथ अन्याय हुआ है।