टेक ऑफ के कुछ देर बाद दो मंजिला इमारत से टकराया विमान, 9 की मौत, 100 लोग थे सवार

कज़ाकिस्तान (Kazakhstan) के अलमाटी में हवाईअड्डे के निकट विमान क्रैश हो गया है, जिसमें 100 लोग सवार थे। इस विमान में 95 यात्री और पांच क्रू मेंबर सवार थे। इस घटना में अब तक कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 9 लोग घायल हैं। इसमें 6 बच्चे भी शामिल है। एयरपोर्ट के काफी करीब ही प्लैन क्रैश हुआ। क्रैश साइट पर आपातकालीन सेवाओं को भेज दिया गया है। विमान उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही दो मंजिला इमारत से टकरा गया। जिसके कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक ये विमान कजाकिस्तान के अलमाटी शहर से राजधानी नुर सुल्तान जा रहा था। घटना के वक्त प्लेन काफी नीचे उड़ रहा था। जिसके कारण प्लेन दो मंजिला इमारत से टकरा गया और क्रैश हो गया। इस हादसे के कारण प्लेन के परखच्चे उड़ गए। विमान ने सुबह 7:05 बजे टेक ऑफ किया था और 7:22 पर हादसे का शिकार हो गया।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक ये विमान कजाकिस्तान के अलमाटी शहर से राजधानी नुर सुल्तान जा रहा था। इस विमान में 95 यात्री और पांच क्रू मेंबर सवार थे। बेक एयर फ्लाइट 2100 का स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 7।05 बजे टेक ऑफ के कुछ मिनट बाद ही संपर्क टूट गया। इस हादसे के कारण कई लोकल नागरिक भी घायल हो गए।