NASA का ऐलान, आज रात पृथ्वी के बगल से गुजरेंगे 2 विशालकाय धूमकेतु, आकार बुर्ज खलीफा जितना बड़ा

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने ऐलान किया है कि आज रात पृथ्वी के बगल से दो बड़े एस्टेरॉयड (धूमकेतु) गुजरने जा रहे हैं। NASA के अनुसार पृथ्वी की कक्षा से होकर गुजरने वाले इन दो विशालकाय धूमकेतुओं का आकार दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा जितना बड़ा है। बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 828 मीटर है तो आप एस्टेरॉयड के आकार का अंदाजा लगा सकते हैं। 2000 QW7 और 2010 C01 नाम के ये दो विशालकाय धूमकेतु पृथ्‍वी और चंद्रमा के बीच से होकर गुजरेंगे। नासा के अनुसार इन धूमकेतुओं से अब तक पृथ्वी पर किसी तरह का खतरा नहीं दिख रहा है।

नासा ने बताया 2010 C01 धूमकेतु 400 से 850 फुट का है जो अमेरिका के समयनुसार 13 सितंबर को और भारतीय समयानुसार 14 सितंबर की रात को 11:42 बजे पृथ्‍वी की कक्षा के करीब से निकलेगा। वही 2000 QW7 धूमकेतु 950 से लेकर 2100 फुट का है। 2000 QW7 धूमकेतु 14 सितंबर को भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे पृथ्‍वी की कक्षा के पास से गुजरेगा। ये दोनों धुमकेतू पृथ्‍वी से 3.5 मिलियन मील दूरी से गुजरेंगे। पहली बार कोई धूमकेतु पृथ्‍वी के इतने करीब से होकर गुजरने वाला है। नासा ने साल 2000 से ही इस धुमकेतु पर नजर बना रखी थी।

बता दें कि अगले 10 साल में यानि वर्ष 2029 में धूमकेतु 99942 अपोफिस पृथ्‍वी की कक्षा के बेहद नजदीकी से गुजरने वाला है। इसे ‘गॉड ऑफ केऑस’ नाम दिया गया है। ‘गॉड ऑफ केऑस’ इस समय 25 हजार मील प्रतिघंटा की रफ्तार से चक्‍कर लगा रहा है। यह धूमकेतु 340 मीटर लंबा है और पृथ्‍वी की सतह से मात्र 19 हजार मील की दूरी से गुजरेगा। अगर अपोफिस पृथ्‍वी से टकराता है तो इससे पूरी पृथ्‍वी पर भारी तबाही होगी। NASA का मानना है कि अगर ये धूमकेतु अपने परिक्रमा पथ से भटकता है तो पृथ्‍वी से इसकी टक्कर हो सकती है।